Breaking News

महिंद्रा ने शुरू की ऑनलाइन सेवा, पिज्‍जा से भी कम समय में घर आ जाएगी गाड़ी

लॉकडाउन के कारण लोग घर से नहीं निकल पा रहे हैं इसी को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने कार खरीदने के लिए 'ओन-ऑनलाइन' (Own-Online) नाम से ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म शुरू किया है। महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ विजय नाकरा कहते है कि 'ओन-ऑनलाइन' से ग्राहक पिज्‍जा की डिलीवरी में लगने वाले समय से भी कम में महिंद्रा के वाहन खरीद सकेंगे। इस सुविधा के लिए आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।


4 स्टेप में खरीद सकेंगे गाड़ी
'ओन-ऑनलाइन' के साथ कंपनी के 270 से ज्‍यादा डीलरों और 900 से अधिक संपर्क केंद्रों को जोड़ा गया है। ये रियल-टाइम में सहायता करने के साथ घर पर टेस्‍ट ड्राइव और व्‍हीकल डिलीवरी की सुविधा देंगे। कंपनी के अनुसार ग्राहक केवल 4 स्‍टेप के साथ ग्राहक ऑनलाइन एक्‍सचेंज, फाइनेंस और इंश्‍यारेंस की सुविधा के साथ अपने पसंदीदा वाहनों को खरीद सकता है। इन चार स्‍टेप में वाहन को पसंद करना, इसके लिए कोटेशन पाना, फाइनेंस व इंश्‍योरेंस का विकल्‍प लेना और बिना कहीं संपर्क किए पेमेंट करना शामिल है।


मारुति सुजुकी ने भी शुरू की ऑनलाइन बुकिंग
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने 600 शोरूम्स को खोल दिया है और तकरीबन 55 कारों की डिलीवरी भी की है। जो भी लोग मारुति सुजुकी की कार लेना चाहते है वो कंपनी के वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही कार की खरीदारी के जरूरी डॉक्यूमेंट भी जमा कर सकेंगे। इसके बाद आपके नजदीकी डीलरशिप द्वारा कार सीधे आपके घर पर डिलीवरी कर दी जाएगी। कंपनी के अनुसार कार की डिलीवरी के दौरान सैनेटाइजेशन का पूरा ख्याल रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी के अनुसार ग्राहक केवल 4 स्‍टेप के साथ ग्राहक ऑनलाइन एक्‍सचेंज, फाइनेंस और इंश्‍यारेंस की सुविधा के साथ अपने पसंदीदा वाहनों को खरीद सकता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35USY7v

No comments