Breaking News

HDFC बैंक सीनियर सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहा ज्‍यादा ब्‍याज

एचडीएफसी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर अधिक ब्याज देगा। बैंक ने एक बयान में कहा कि वह वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल से अधिक और 10 साल से कम अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को दिए जाने वाले ब्याज से 0.75% अधिक ब्याज देगा। 5साल तक के जमा पर वरिष्ठ नागरिकों और अन्य की तुलना में 0.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने भी वरिष्ठ नागिरकों के लिये इसी प्रकार की पेशकश की थी।

फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि और उसपर मिलने वाली ब्याज दर

फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि ब्याज दर (%) ब्याज दर सीनियर सिटिजंस (%)
7 दिन-14 दिन 3 3.50
15 दिन-29 दिन 3.50 4
30 दिन-45 दिन 4 4.50
46 दिन-90 दिन 4.50 5
91 दिन-6 महीने 4.50 5
6 महीने-9 महीने 5 5.50
9 महीने-1 साल 5.25 5.75
1 साल 5.60 6.10
1 साल-2 साल 5.60 6.10
2 साल-3 साल 5.75 6.25
3 साल-5 साल 5.75 6.25
5 साल-10 साल 5.75 6.50

SBI ने भी शुरू की नई स्कीम

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बीते दिनों सीनियर सिटिजंस के लिए एसबीआई वीकेयर नाम से नई डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह स्कीम रिटेल टर्म डिपॉजिट सेगमेंट के तहत शुरू की गई है। इस स्कीम में सीनियर सिटिजंस को आम एफडी से मिलने वाले ब्याज से 0.80 % ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह स्कीम सिर्फ 30 सितंबर 2020 तक लागू रहेगी। तय अवधि में इस स्कीम में रजिस्टर कराने वाले ग्राहकों को ही फायदा मिलेगा।इस स्कीम के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में भी कर सकते हैं निवेश
अगर आप जमा पर अच्छा हैं तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आपको 7.4 फीसदी ब्याज की पेशकश की जाती है यानी इस स्की म में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज मिलता है। 60 साल या उससे अधिक आयु के बाद ये अकाउंट खोला जा सकता है। VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है। इस स्कीम के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 साल तक के जमा पर वरिष्ठ नागरिकों और अन्य की तुलना में 0.50 फीसदी ब्याज मिलेगा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e5fahI

No comments