Breaking News

Vodafone-Idea के 28 दिन की वैलिडिटी वाले इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा बेनिफिट के साथ मिलेंगे कई अन्य फायदे

अगर आप वोडाफोन आइडिया यूजर हैं तो यहां 300 रुपए से कम कीमत के कई प्लान हैं जिनमें आपको 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा भी मिलेगा। आज हम आपको वोडाफोन आइडिया के 4 सस्ते प्रीपेड प्लान्स और उनके बेनेफिट्स के बारे में बता रहे हैं। इन सभी प्लान्स में वोडाफोन यूजर्स को एडिशनल बेनेफिट्स में Vodafone Play का 499 रुपए वाला सब्सक्रिप्शन और ZEE5 का 999 रुपए वाला सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

149 रुपए का प्लान
28 दिन वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इसमें 2GB का डाटा मिल रहा है। प्लान में 300 एसएमएस का फायदा भी है।

219 रुपए का प्लान
इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1GB डाटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन का बेनेफिट भी मौजूद है।

249 रुपए का प्लान
इस प्लान में आपको रोजाना 1.5GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल का बेनेफिट भी उपलब्ध है। प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे।

299 रुपए का प्लान

इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 4GB डाटा मिलेगा। प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इन सभी प्लान्स में वोडाफोन यूजर्स को एडिशनल बेनेफिट्स में Vodafone Play का 499 रुपए वाला सब्सक्रिप्शन और ZEE5 का 999 रुपए वाला सब्सक्रिप्शन भी शामिल है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36cwui6

No comments