Breaking News

19 साल की वैशाली सेमीफाइनल में पहुंची, मंगोलिया की मुंखजुल को हराया; कोनेरू हंपी पहले राउंड में ही बाहर

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली (19) ने गुरुवार को फीडे चेस.कॉम महिला स्पीड चेस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। चैम्पियनशिप के पहले लेग में वैशाली ने मंगोलिया की इंटरनेशनल मास्टर मुंखजुल तुरमुंख को हराया। हालांकि, भारत की दिग्गज शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी पहले ही राउंड में बाहर हो गई हैं।

इससे पहले वैशाली ने पहले राउंड में पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन एंताओनेता स्टेफानोवा को हराया था। भारतीय यूवा ग्रैंडमास्टर ने बुल्गारिया की चैम्पियन के खिलाफ 6-5 से मुश्किल मुकाबला जीता था। वैशाली का सेमीफाइनल यूक्रेन की अन्ना उशेनिना से होगा।

इंटरनेट की वजह से हारीं कोनेरू हंपी
वहीं, वर्ल्ड चैम्पियन हंपी को वियतनाम की थाओ नगुयेन फाम ने 4.5-5.5 हराया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर रही है। हंपी ने कहा, ‘‘एक घंटे तक मैंने मैच में 5.5-2.5 की विजयी बढ़त बना ली थी। तभी इंटरनेट में दिक्कत आने लगी और मैंने काफी समय इसी में गंवा दिया। इसके बाद मैच नियम के मुताबिक बराबर आ गया था।’’

20 जुलाई को होगा सुपर फाइनल
चैम्पियनशिप को चार लेग के साथ खेला जा रहा है। इसमें दुनियाभर के 21 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। हर एक खिलाड़ी को तीन लेग खेलना होगा। तीनों लेग के बाद सबसे ज्यादा पॉइंट वाले दो खिलाड़ियों के बीच 20 जुलाई को सुपर फाइनल खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वैशाली ने पहले राउंड में पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन एंताओनेता स्टेफानोवा के खिलाफ 6-5 से मुश्किल मुकाबला जीता था। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ie0IHo

No comments