Breaking News

ड्यूक का स्प्रिंग समर 2020 कलेक्शन, अंतर्राष्ट्रीय फैशन से है प्रेरित

हम सभी जानते हैं कि भारत के ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन अब लगभग समाप्त हो गया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि एक नए जीवन की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में लोग अपने आप को फिर से स्टाइलिश और फैशनेबल बनाने के काम में लग जायेंगे। इसलिए ड्यूक ब्रांड अपने स्प्रिंग-समर 2020 कलेक्शन के साथ आया है जिसके माध्यम से लोग अपने आपको साहसी, असाधारण, फैशनेबल और ट्रेंडी फैशन के अनुरूप ढाल सकते हैं। ये कलेक्शन अंतर्राष्ट्रीय फैशन के लिहाज से लोगों को फैशनेबल, आधुनिक और सुरुचिपूर्ण शैलियों की गारंटी देता है।

अंतर्राष्ट्रीय स्टाइल के साथ इस फैशन कलेक्शन में लोगों को सभी तरह के धारीवाले एवं फैंसी डिज़ाइन जैसे चमकीले, गहरे, चटक और बसंती मौसम के रंगों में क्रॉप्ड कट, उच्च क्वालिटी के उत्साहित और जीवंत बारीकियों के साथ उपलब्ध है । भारतीय फैशन प्रेमी, अब ड्यूक के स्प्रिंग-समर कलेक्शन के साथ इन गर्मियों के लिए अपनी वार्डरॉब को तैयार और अपडेट कर सकते हैं। इस कलेक्शन को हर तरह के फैशन पसंद युवा के हिसाब से तैयार किया गया है, जो लोगों की व्यक्तिगत शैली में कपड़ों के माध्यम से खुशियों के रंग भरता है।

क्या है ख़ास इस स्प्रिंग-समर 2020 कलेक्शन

इस नए कलेक्शन में टी-शर्ट, डिज़ाइनर टॉप, शर्ट, डेनिम्स, ट्राउज़र, लोअर , कैप्री , बरमूडा और फुटवियर हैं जो क्लासिक और इंटरनेशनल वाइब के हिसाब से तैयार किये गए हैं। इनके रंग पैलेट शांत और हवादार है। सॉफ्ट ब्लश, लाइम ग्रीन और पेल ब्लू को सार्टोरियल बरगंडी, नेवी और कई और रंगों में उतारी गई है, सफ़ेद रंग में फुल लुक कलेक्शन भी इस गर्मियों में सभी फैशन प्रेमियों को लुभाएगी। ये कलेक्शन रंग, मस्ती, स्वतंत्रता और उत्साह के प्रति ब्रांड का प्यार और जुनून का दर्शाता है और गर्मियों में बाहर घूमने के लिए एकदम उपयुक्त है।

हर डिज़ाइन की है अलग कहानी

ये कलेक्शन ब्राइट रंगों का ऐसा मिश्रण है जो गर्मियों में आपको नए और रचनात्मक कृतियों का अनुभव करता है। इसके ग्राफिक्स, कलर और डिज़ाइन एक कहानी की तरह गड़े गए हैं। यह ब्रीज़ी टोन में कॉटन या पॉली कॉटन के कपड़े हैं जो उन लोगों के मूड के लिहाज से बेहतर हैं जो कैज़ुअल वियर को पसंद करते हैं। पुरूष वर्ग के लिए कॉटन और रेयान फेब्रिक के साथ ट्रेंडी कलर कॉम्बिनेशन की अद्भुत रेंज है।

वहीं बात करें किशोर एवं युवाओं की जिनको फैशन और ट्रेंडी कपड़े पसंद हैं उनके लिए अंतरास्ट्रीय स्टाइल और डिज़ाइन को ध्यान में रखते हुए बेहतर क्वालिटी की ग्राफ़िक्स और प्रिंटेड टी-शर्ट्स को डिज़ाइन किया गया है जो आकर्षक रंगों, कूल प्रिंट एवं पैटर्न में उपलब्ध हैं। ड्यूक ने पुरुषों के लिए टी-शर्ट्स, पोलो, शॉर्ट्स, लोवर्स, बरमूडा और एक्सेसरीज के साथ कई नए प्रोडक्ट्स को अपडेट किया है इसके साथ ही अन्य मिलिटरी कलेक्शन 2020 को भी अपडेट किया है। क्लासिक कलर कॉम्बिनेशन से लेकर एलिगेंट स्टाइलिंग तक, इस एस्केप सीरीज़ ने कलेक्शन के सभी कपड़ों को अलंकृत किया, जिससे प्रोडक्ट्स को मौलिकता और प्रामाणिकता मिलती है।

ड्यूक का ये कलेक्शन गर्मियों के मौसम के हिसाब से हलके एवं मुलायम फैब्रिक के साथ बहुत ही आरामदायक है। जिसे उच्च कोटि के कारीगरों और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके बनाया गया है। ये कलेक्शन पुरूषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फैशन, अच्छी फिटिंग, दिलचस्प पैटर्न एवं डिज़ाइन और रंगों के साथ है। जो 425 /- से 2499 /- के बीच की आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध है।

इस पूरे कलेक्शन की विशेषता की बात करें तो ये कुछ बहुत ही रोमांचक कलर कॉम्बिनेशन, धारी, प्रिंट, कढ़ाई, पैच वर्क, शार्ट लेंथ, गोल गला, कॉलर में डिज़ाइन आदि के साथ डिज़ाइन किया गया है। जो क्वालिटी, कम्फर्ट के मामले में पूरी तरह से पैसा वसूल है। आप सब भी इस नए और बेहतर डिज़ाइन के कपड़ों को पहन कर फैशनेबल और स्टाइलिश लग सकते हैं. और साथ ही इन हल्के और आरामदायक कपड़ों के साथ गर्मी के मौसम का आनंद भी ले सकते हैं।

ड्यूक के डायरेक्टर नें बताया इस कलेक्शन के बारे में-

श्री कुंतल राज जैन, डायरेक्टर- ड्यूक फैशन (आई) लिमिटेड, ने कहा है “नई रेंज हमारे मूल्यवान ग्राहकों को एक छत के नीचे उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला देने के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करती है जो परिष्कृत और बोल्ड डिज़ाइन, मजबूत सुविधाओं की पेशकश करती हैं और ऑन-द-गो उपभोक्ता की जरूरतों को पूरा करती हैं। फैशन और शैली पर एक मजबूत ध्यान देने के साथ, ड्यूक युवा महानगरीय भारतीय को मौसम के नवीनतम ट्रेंड्स की पेशकश करते हैं और उनकी बदलती फैशन जरूरतों को पूरा करते हैं। प्रत्येक और हर कपड़े में गुणवत्ता की विशेष 'चमक' होती है, जिस पर उसके रचनाकारों ने जोर दिया। हमारा लक्ष्य आज का युवा है जो अंतर्राष्ट्रीय डिज़ाइन, फैशन और गुणवत्ता के साथ ट्रेंडी और स्टाइलिश रेंज की तलाश में है। ड्यूक वैल्यू फॉर मनी ब्रांड है और हमारा मिशन अत्यधिक उचित कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन और शैलियों को उपलब्ध कराना है। हमारा स्प्रिंग समर 2020 कलेक्शन भी उसी दर्शन पर आधारित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Duke's Spring Summer 2020 Collection Inspired by International Fashion
Duke's Spring Summer 2020 Collection Inspired by International Fashion
Duke's Spring Summer 2020 Collection Inspired by International Fashion


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fCKlC9

No comments