Breaking News

25 जून को शुक्र के मार्गी होने से खत्म जाएगा 6 ग्रह वक्री होने का योग, सभी 12 राशियों पर होगा वृष राशि के शुक्र का असर

गुरुवार, 25 जून को शुक्र वृष राशि में मार्गी हो जाएगा। शुक्र के मार्गी होने से 6 वक्री ग्रहों को योग भी खत्म हो जाएगा। अब राहु-केतु के अलावा, बुध, गुरु और शनि वक्री रहेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार 9 ग्रहों में शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। ये सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह है। शुक्र 1 अगस्त को मिथुन राशि में जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र का कैसा असर होगा...

मेष - इस राशि के लिए शुक्र लाभ देने की स्थिति में रहेगा। घर-परिवार से सुख प्राप्त होगा। आपके लिए समय पक्ष का रहेगा।

वृष - इस लोगों के लिए मार्गी शुक्र सामान्य फल देने की स्थिति में रहेगा। दैनिक कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होंगे। अभी सावधान रहें।

मिथुन - मिथुन राशि के लोगों के लिए संभलकर रहने का समय रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में विवाद के योग बन रहे हैं।

कर्क - इन लोगों को शुक्र की वजह से जरूरी कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को नई योजना पर काम करना पड़ सकता है।

सिंह - आपके रुके हुए कामों में गति आ सकती है। तय समय में काम पूरे कर पाएंगे। उधार दिया गया धन भी वापस मिल सकता है।

कन्या - घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। वैवाहिक जीवन प्रेम बना रहेगा और समय सुख रहेगा।

तुला - अब शुक्र की वजह से अटका धन वापस मिल सकता है। अधिकारियों के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकता है।

वृश्चिक - उत्साह में वृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मक सोच की वजह से काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं।

धनु - इस राशि के लिए कार्यों की वृद्धि हो सकती है। ज्यादा मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी।

मकर - आपके लिए शुक्र बेहतर स्थितियां बनाएगा। उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। पुरानी योजनाएं अब लाभदायक रह सकती है।

कुंभ - इस राशि के लोगों को व्यापारिक कार्यों रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सोच-समझकर बातचीत करें, विवाद हो सकता है।

मीन - इस लोगों को शुक्र लाभ देने वाला रहेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ मिल सकता है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Venus's transit on 25 June, shukra ka rashifal, shukra in taurus, vrish rashi me shukra, shukra ka rashi parivartan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YpYZH6

No comments