शनिवार का मूलांक 4 और भाग्यांक 5 है, नया काम चाहते हैं तो आज का दिन ठीक है, झूठ बोलने से बचें, वरना हानि हो सकती है
शनिवार, 13 जून का मूलांक 4, भाग्यांक 5, दिन अंक 8, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 8 की अंक 4 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति और अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी है, अंक 6 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 5 की अंक 4 के साथ मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 13 जून का दिन...
अंक 1- नई फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आगे बढ़ें, समय ठीक है। अचानक धनलाभ हो सकता है। चोट और दुर्घटना संबंधी खास ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएं।क्या करें- कबूतरों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 2- तेल-तिलहन के कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है। ऐश और आराम के सामानों पर खर्च कर सकते हैं। खानपान में पर्याप्त सावधानी बरतें।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 3- झूठ बोलने से बचें, अन्यथा अपना ही नुकसान कर लेंगे। लंबे समय से अटके काम सहजता से हो जाएंगे। तनाव का खत्म हो सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4- अनाज के थोक कारोबारी लाभ कमा सकते हैं। कोई खास व्यक्ति संपर्क कर सकता है या मिल सकता है। गाड़ी ध्यान से चलाएं।
क्या करें- शनि देव को काले कपड़े में काले तिल भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 5- कपड़ों के निर्यताकों को बड़ा आर्डर मिल सकता है। मेहमान आ सकते हैं। दांत के दर्द से राहत मिल सकती है।
क्या करें- भैरव बाबा को चोला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 6- आपको कार्यक्षमता दूसरों को प्रभावित कर सकती है। भूमि संबंधी सौदा लाभ दे सकता है। रोग से मुक्ति संभव है।
क्या करें- हनुमानजी को गुड़-चना का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 7- लोगों को अपनी बात समझाने में सफल रह सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ सकती है। मानसिक स्थिरता रहेगी।
क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य देकर वह जल माथे के लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 8- विदेश यात्रा के कार्यक्रम में बाधा आ सकती है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है। गाड़ी ध्यान से चलाएं।
क्या करें- गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 9- करियर में स्थिरता आ सकती है। युवा वर्ग के लिए एडमिशन और साक्षात्कार संबंधी अनुकूलता रह सकती है। सुकून रह सकता है।
क्या करें- देवी मां के मंत्रों का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YrdhWL
No comments