Breaking News

ये हैं एयरटेल, जियो और आइडिया-वोडाफोन के 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान, इनमें मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा की सुविधा

सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को अलग-अलग वैलिडिटी वाले ढेरों प्लान ऑफर करती है। इनमें 56 दिन वाले कई प्लान भी शामिल हैं। इनमें ग्राहकों को डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हम आपको एयरटेल, जियो और आइडिया-वोडाफोन के प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।


एयरटेल के 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान


558 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ZEE5 प्रीमियम, एयरटेल Xstream
प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।


449 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ZEE5 प्रीमियम, एयरटेल Xstream
प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।


399 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ZEE5 प्रीमियम, एयरटेल Xstream प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।


जियो के 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान


444 रुपए वाला प्लान
जियो के इस प्लान में जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लांस में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।


399 रुपए वाला प्लान
जियो के इस प्लान में जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लांस में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।


वोडाफोन आइडिया के 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान


558 रुपए का प्लान
वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में आपको रोजाना 3जीबी डाटा के साथ अनलमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे।


449 रुपए का प्लान
वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में आपको रोजाना 4जीबी डाटा के साथ अनलमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे।


399 रुपए का प्लान
इस प्लान में आपको रोजाना 1.5जीबी डाटा के साथ अनलमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jio ; Airtel ; Idea ; Vodafone ; These are the 56-day validity plans of Airtel, Jio and Idea-Vodafone, they get data facility with unlimited calling


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hcjoqf

No comments