महामारी के बीच दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ घर के बजाए बाहर वक्त बिताना ज्यादा सुरक्षित, लेकिन एक्सपर्ट्स की सलाह- 5 बातों का ध्यान जरूर रखें
जैनिफर स्टाइनहार. देश अनलॉक हो गया है। मॉल,रेस्टोरेंट्स, होटलखुलने लगेहैं। ऐसे में बहुत से लोग दोस्तों केपार्टी का भी आइडिया बना रहे हैं।एक्सपर्ट्स भीदोस्तों और करीबियों के साथ घर में बैठकर डिनर या पार्टीकरने को सही आइडिया नहीं मानते। रेस्टोरेंट्स और होटलों में भीपार्टी करना अभी बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।ऐसे मेंलॉन या पार्क में पार्टीकरना ही एकमात्र विकल्प बचता है। इन हालातों में ध्यान से की गई प्लानिंग, सतर्क दिमाग, क्रिएटिव डिजाइन और कम लोगों के साथ छोटी-मोटी पार्टीसुरक्षित तरीके से की जा सकती है।
एक्सपर्ट्स से समझें बाहर जाने की बुनियादी गाइडलाइंस-
पार्क या रेस्टोरेंट्स में जाना ज्यादा सुरक्षित-
- डार्टमाउथ कॉलेज में हेल्थ पॉलिसी रिसर्चर और क्लीनिकल प्रोफेसर लिंडसे लीनिंगर बाहर पार्टी करनेको बेहतर मानती हैं। कहती हैं कि हम जानते हैं कि घर के अंदर गैदरिंग करनेसे हमेशाजोखिम रहता है। भले ही मेहमान कम हों। जबकि पार्क या रेस्टोरेंट में जाकर खानाज्यादा सुरक्षित हो सकता है। क्योंकि वहां आप इस बात का नियंत्रण कर सकते हैं किकौन प्लेट्स को छुएगा और टेबल सेट करेगा।
दूरी का ध्यान, मास्क का ख्याल रखें-
- यदि आप किसी बड़े ग्रुप के साथ बाहर निकलने काप्लान कर रहे हैं तो साथ मेंनापने वाला टेप रखें। दो कुर्सियों के बीच 6 फीट की दूरी सुनिश्चित करें। इनके बीच में टेबल न लगाएं।
- अगर आपके पास बाहर कई टेबल लगाने जितनी जगह है, तो उन्हें इस तरह से लगाएं कि साथ रहने वाले साथ बैठ सकें। हर ग्रुप की जगह को किसी चीज से मार्क करें।
- जेडीसी ईवेंट्स की चीफ एग्जीक्यूटिव जैनिफर कॉलिन्स कहते हैं कि मार्किंग इसलिए करें, ताकि अलगाव दिख सके और डिस्टेंसिंग मेनेटेन हो।
- कॉलिन्सएक डस्टबिन रखने की सलाह देते हैं,ताकि कचरे को सही जगह फेंक सकें। इससे होस्ट को गेस्ट की चीजें छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गेस्ट को खाने के अलावा हर वक्त मास्क पहनना चाहिए।
- कॉलिन्स कहते हैं किमेहमानों के पास एक्सट्रा मास्क जरूर होना चाहिए। अगर कोई मास्क लाना भूल गया है तो आप उनकी मदद करें। बिना मास्क पहनें आपस में बातचीत न करें।
सामान खुद का लेकर जाएं, सैनिटाइजर भी रखें-
- एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बाहरी पार्टीमें अपना खुद का खाना, प्लेट, ड्रिंक्स लेकर जाएं। कॉलिन्स के अनुसार, साथ ले जाने वाली इन चीजों में मसालों को भी शामिल करना चाहिए। हर टेबल पर सैनिटाइजर रखना भी अच्छा रहेगा। संभव है किएक होस्ट के तौर पर आपको यह अच्छा न लगे, लेकिन गेस्टइसे वक्त की जरूत मानकरस्वीकार कर लेंगे।
एक बार में केवल एक ही लोग बाथरूम में जाएं-
- लीनिंगर के मुताबिक बाथरूम को लेकर आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ा सा ध्यान रखें। एक बार में केवल एक ही व्यक्ति को बाथरूम मेंजाने दें।उन्हें मास्क पहनने के लिए और हाथ धुलने के जरूर बोलें।
- एक होस्ट के तौर पर आप हाथ धुलवाने कोबढ़ावा देने के लिए जो भी कर सकते हैं, करें। यह समय पंप सोप और आकर्षक टॉवेल खरीदने का है। टिश्यू पेपर भीरखें और मेहमानों से वापस लाकर दोबारा कचरे में फेंकने के लिए कहें।
- एक्सपर्ट्स कहते हैं कियह काम परेशान करने वाला हो सकता है, लेकिन कोविड-19एक सांस से संबंधित बीमारी है। इसका मतलब यह ज्यादातर सतह के बजाए हवा के सहारे फैलती है। इसलिएबाथरूम की सतह को डिसइंफेक्ट से साफ करें।
यह जानें कि सबसे कम लोग सबसे बेहतर हैं-
- भीड़ को लेकर सरकार की गाइडलाइंस का पालन करें, लेकिन यह जानें कि सबसे कम लोग सबसे बेहतर हैं। जॉन्स हॉप्किंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डिपार्टमेंट ऑफ एपिडेमियोलॉजी और डिपार्टमेंट और एनवायरमेंटल हेल्थ की एसोसिएट प्रोफेसर जेनिफर नुजो के मुताबिक, यह पता नहीं होना कि दूसरे लोग बाहर कितने लोगों से मिल रहे हैं, यह सबसे ज्यादा जोखिम भरा है।
- नुजो कहते हैं कि बच्चों को दूर रखना काफी मुश्किल है। इसलिए अगर आप बच्चों को अपने साथ शामिल कर रहे हैं तो आयोजन पार्क में करें। इस दौरान बेसबॉल और किकबॉल जैसी एक्टिविटीज करें, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग को बनाकर रखा जा सके।
- यह याद रखें कि साथ आने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सभी की सोच एक जैसी नहीं होती। डॉक्टर मार्सलिन कहते हैं किजोखिम के प्रति सभी का ध्यान एक जैसा नहीं होता है। इसलिए दोस्त के साथ बाइक पर घूमना किसी के लिए सही होता है, तो किसी के लिए नहीं। लेकिन, केवल आपस में फर्क होना आपको किसी की निंदा करने का लाइसेंस नहीं देता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BFTtXI
No comments