फ्लिपकार्ट 90 मिनट के अंदर आपके घर पहुंचाएगी सामान, लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप शैडोफैक्स से मिलाया हाथ
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट आपके घर पर सामान की डिलीवरी सिर्फ 90 मिनट में ही कर देगी। इसके लिए कंपनी एक अलग बिजनेस सेगमेंट शुरू करने की तैयारी में है। इस नए प्रोजेक्ट के तहत कंपनी लोकल स्टोरों से संपर्क करके ग्रॉसरी सर्विसेज से इसकी शुरुआत करेगी। सूत्रों की माने तो यह सर्विस एक महीने में लॉन्च हो सकती है।
कैसे काम करेगी योजना
90 मिनट में आपके घर तक सामान पहुंचानेके लिए कंपनी लोकल स्टोरों और अपने केंद्रों का सहारा लेगी। इस सुविधा के साथ कंपनी हाइपर लोकल सेगमेंट में उतरना चाहती है। रिलायंस की जियो मार्ट और अमेजन जैसी कंपनियों के इस सेगमेंट में उतरने से कॉम्पिटिशन काफी बढ़गया है। ऐसे में फ्लिपकार्ट खुद को बेहतर बनाने पर काम कर रहीहै।
लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप शैडोफैक्स से मिलाया हाथ
फ्लिपकार्ट ने इसके लिए लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप शैडोफैक्स से हाथ मिलाया है। यह इस सेगमेंट में एंट्री करने में फ्लिपकार्ट की मदद करेगी। सूत्रों कीमाने तो यह सर्विस एक महीने में लॉन्च हो सकती है। शुरुआत में फ्लिकार्ट अपने डार्क स्टोर या लोकल वेयरहाउस और चुनिंदा दुकानों से डिलीवरी शुरू करेगी और समय के साथ इसका विस्तार करेगी।
जियो मार्ट ने हाल ही में 200 शहरों में शुरू की डिलीवरी सर्विस
रिलायंस इंडस्ट्रीज की ऑनलाइन ग्रॉसरी सर्विस प्लेटफॉर्म जियोमार्ट (JioMart) देश के 200 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। मई महीने के अंत में कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। जियो मार्ट भी लगातार अपना विस्तार कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y9YAZ4
No comments