Breaking News

भगवान जगन्नाथ का क्वारैंटाइन पीरियड खत्म हुआ, आज दर्शन दिए, आरती पूजन भी शुरू हुआ, रथयात्रा के लिए गर्भगृह से निकलेंगे बाहर

भगवान जगन्नाथ का 15 दिन का क्वारैंटाइन खत्म हो गया है। 5 जून को पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद भगवान को बीमारी के कारण 15 दिन एकांत में रखा जाता है। इस दौरान सिर्फ कुछ चुनिंदा पुजारी और वैद्य ही भगवान के पास रहते हैं। इन 15 दिनों में उन्हें औषधियां और हल्का भोजन दिया जाता है। 21 जून की शाम को ग्रहण के बाद जगन्नाथ का क्वारैंटाइन पीरियड समाप्त हुआ। सोमवार से फिर परंपरा अनुसार उनका पूजन और दर्शन शुरू किए गए हैं।


अगर सुप्रीम कोर्ट से रथयात्रा की अनुमति मिलती है तो 23 जून को भगवान गर्भ गृह से बाहर निकलेंगे। अनुमति नहीं मिलने की दशा में रथयात्रा से जुड़ी सारी परंपराएं मंदिर परिसर में निभाई जा सकती हैं।पुरी रथयात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस दौरान मंदिर में भी हलचल तेज है। मंदिर में रथयात्रा की तैयारियां पहले की तरह ही चल रही हैं। रथ बनकर तैयार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jagannath Rath yatra The quarantine period of Lord Jagannath ended, appeared today, Aarti worship also started, will come out of the sanctum sanctorum for the Rath Yatra.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BpQtPk

No comments