आपके नाश्ते को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के लिए हार्वेस्ट गोल्ड का नया कदम
इनोवेशन में माहिर हार्वेस्ट गोल्ड कंपनी ने अपनी गुणवत्ता को और मजबूत किया है. कंपनी ने ज्यादा स्वच्छता और सुरक्षा के लिए अपने प्रोडक्ट की पैकिंग को बदल दिया है. इस नयी पैकिंग के तहत अब हार्वेस्ट की ब्रेड डबल प्रोटेक्शन हीट सील और क्लिप पैकेजिंग के साथ आ रही है.
क्या बनाता है इस नयी पैकिंग को ख़ास?
नयी पैकेजिंग के तहत पैक के शीर्ष में एक गर्म सील लगी है जिससे छेड़छाड़ नामुमकिन है. इसको इस तरह से बनाया गया है कि एक बार खोलने के बाद, इसे फिर से सील नहीं किया जा सकता है। इसकी मदद से सभी ग्राहक रोटी, यानी ब्रेड खरीदते समय खुद से सुनिश्चित कर सकते हैं कि प्रोडक्ट पर सील बरकरार है या नहीं।
ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए इस नयी पैकिंग में हीट वाली सील के साथ पैकिंग के टेप को भी क्लिप के साथ बदल दिया गया है, जिससे भविष्य के उपयोग के लिए इसे खोलना और फिर से स्टोर करना आसान हो गया है।

सब तक सुरक्षित और ताज़ी ब्रेड पहुंचाना है मुख्य उद्देश्य-
हीट सीलिंग और क्लिपिंग कई उद्देश्यों को पूरा करते है:
- यह सुरक्षा और स्वच्छता को सुनिश्चित करते है।
- इस पैकिंग से छेड़छाड़ नही की जा सकती है। अगर ग्राहक के खरीदने से पहले किसी व्यक्ति द्वारा पैकिंग से कोई छेड़छाड़ की जाये तो पता चल जाता है।ये इसलिए मुमकिन है क्योंकि एक बार हीट-सील खुल जाने के बाद इसे दोबारा सील नहीं किया जा सकता है।
- अगर एक बार में ब्रेड की पूरी खपत नहीं हो पाती तो इसे भविष्य के लिए रखना और इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. एक बार के इस्तेमाल के बाद इसे फिर से क्लिप किया जा सकता है।
- नया पैक सुरक्षित होने के साथ, पूरी तरह से परेशानी मुक्त भी है।
हार्वेस्ट गोल्ड अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स और विचारों के साथ अपने प्रोडक्ट्स से जुडी चीजों में बदलाव करता रहता है ताकि उपभोक्ताओं को एक बेहतर अनुभव दे सके. इसी को ध्यान में रखते हुए नया हीट सील और क्लिप पैकेजिंग अभी लॉन्च चरण में है और यह अब तक सीमित एसकेयू और सीमित स्थानों में उपलब्ध भी है। हालांकि पैकिंग नयी है, लेकिन प्रोडक्ट की गुणवत्ता में कोई अंतर नहीं है। आने वाले कुछ समय में इस योजना के तहत टेप वाली सभी पैकिंग्स को हीट सीलिंग पैक में बदल दिया जायेगा।
इसके साथ ही हार्वेस्ट गोल्ड समाज के हित में कई कार्य करता आ रहा है. एक कारपोरेट होने की जिम्मेदारी को समझते हुए प्रोजेक्ट एम्पावर और गुड नेबर प्रोजेक्ट के ज़रिये ये कई लोगों और जरूरतमंद व्यक्तियों के हित में काम करता आ रहा है। प्रोजेक्ट एम्पावर के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को आजीविका कमाने के लिए मदद की जाती है। ये लोग प्रति माह 10,000 रु से 15,000 तक की आजीविका कमाने में सक्षम हो पाते हैं और साथ ही अपने बच्चों की शिक्षा और अपने परिवारों की देखभाल करने के योग्य हो पाते हैं।
वहीं गुड नेबर प्रोजेक्ट के माध्यम से मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट के आस-पास के क्षेत्रों में स्कूलों की मदद का कार्य किया जाता है. बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए और उनके उज्ज्वल की कामना के साथ पढाई से जुडी सभी जरुरी वस्तुओं के लिए मदद की जाती है. हार्वेस्ट गोल्ड द्वारा किए गए कुछ योगदानों में टेबल, कुर्सियां, बेंच, अलमारी, कालीन, पंखे और ट्यूब लाइट की पूरी वायरिंग, फिटिंग और स्कूलों की पेंटिंग शामिल हैं।
योद्धाओं की तरह काम कर रही है हार्वेस्ट गोल्ड की सेल्स टीम

जब हम और आप अपने घरों में सुरक्षित बैठकर सब कुछ सही होने की दुआ कर रहे हैं, तो वहीं हार्वेस्ट गोल्ड के योद्धा, यानी सेल्स टीम दिन रात मेहनत करके अपना कर्त्तव्य निभा रही है. इनकी टीम हर सुबह ये सुनिश्चित करती है कि नाश्ते में आपकी टेबल पे ताज़ी ब्रेड आ सके। कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, फेस मास्क लगाए हुए, हाथों को सेनेटाइज करते हुए शहरों की गली-गली में ब्रेड के वितरण नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं। कई जगहों पर लॉकडाउन के बीच ये योद्धा उन बुजुर्गों की भी सहायता कर रहे हैं जिनके पास अपने घर तक सामान मंगवाने का कोई और साधन नहीं है।
हार्वेस्ट गोल्ड में हाईजीन का पूरा रखा जा रहा है ध्यान

यहां के एंप्लॉयी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने कत्तर्वयों का निर्वाहन कर रहे हैं। ये हैं कुछ बातें जिन पर खासतौर पर गौर किया जा रहा है-
-कोविड -19 के बारे में सभी जानकारी दी जाती है और प्रश्नों का समाधान किया जाता है
-सामाजिक दूरी बनायी जाती है
-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है
-पूरे परिसर, क्रेट्स व वाहनों को सेनेटाइज किया जाता है
-सभी का आने व जाने के वक्त तापमान चेक किया जाता है
-हैंड वॉश व हैंड सेनेटाइजेशन का पूरा प्रबंध है
-प्लांट में सिर पर मास्क व फेस मास्क अनिवार्य है
- जेनेरल चेकअप के लिए नियमित तौर पर डॉक्टर आते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ud2wv
No comments