Breaking News

बहरीन की वर्ल्ड चैम्पियन धावक सलवा ईद नसेर पर अस्थायी प्रतिबंध, डोप टेस्ट के लिए सैंपल नहीं दिया था

एशिया की पहली वर्ल्ड चैम्पियन धावक सलवा ईद नसेर पर अस्थायी तौर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने डोप के लिए सैंपल नहीं दिया था। एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट के मुताबिक, यदि नसेर पर डोपिंग के आरोप साबित होते हैं, तो उन पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है।

नसेर का जन्म नाइजीरिया में हुआ था, लेकिन 2014 में उन्होंने बहरीन की नागरिकता ले ली थी। तभी से वे इंटरनेशनल लेवल पर बहरीन का ही प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

पिछले साल ही वर्ल्ड चैम्पियन बनीं
नसेर ने पिछले साल 400 मीटर रेस में 48.14 सेकंड के साथ वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी। यह 1985 के बाद किसी भी महिला की ओर से रिकॉर्ड सबसे तेज समय था। ओवरऑल वे सिर्फ मारिता कोच (47.60) और जरमिला क्रतोचिवलोवा (47.99) से पीछे हैं।

2018 एशियाई खेलों में गोल्ड जीता था
नसेर ने 2015 वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप एथलेटिक्स और 2015 सैन्य विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 2017 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में गोल्ड अपने नाम किया था, जिसमें 50.09 सेकंड का रिकॉर्ड समय निकाला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बहरीन की धावक सलवा ईद नसेर ने 2015 वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप एथलेटिक्स और 2015 सैन्य विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 2017 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/373YmWa

No comments