Breaking News

स्वीमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन-ब्रोमीन कम करते हैं कोरोनावायरस का खतरा, लेकिन वहां पहुंच रहे लोगों से बचना जरूरी

कोरोनावायरस के कारण इस बार हम गर्मियों के सबसे पसंदीदा काम स्विमिंग नहीं कर पा रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना की चपेट में आने की संभावनाएं बाहर से ज्यादा घर के अंदर हैं। हालांकि यह संभावनाएं एकदम शून्य नहीं हैं। इसके अलावा जो लोग पूल और वॉटर पार्क के मजे लेना चाहते हैं, उनके लिए भी गाइडलाइंस दूसरी बाहरी गतिविधियों की तरह ही हैं। यानी मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग करना और बार-बार हाथ धोना।

पानी नहीं है मुख्यखतरा

  • बीते हफ्ते प्रकाशित खबर के मुताबिक मिसूरी स्थित लेक ऑफ ओजार्क्स में हुई पूल पार्टी में शामिल हुआ एक शख्स कोरोनावायरस पॉजिटिव आया है। जबकि एक्सपर्ट्स बताते हैं किपानी खतरा नहीं है।
  • यूनिवर्सिटी ऑफ पैंसिलवेनिया के पेरलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन में संक्रामक रोगों के प्रमुख डॉक्टर एब लॉटनबैश बताते हैं किसमुद्र के पानी और खासकर पूल के पानी के बारे में ऐसा कुछ भी शामिल नहीं है,जो जोखिम भरा है। यह बग पानी के रास्ते नहीं फैलता है। पूल के पानी में शामिल क्लोरीन और ब्रोमीन वायरस को निष्क्रिय कर देते हैं और पानी में इसका शिकार बनने का जोखिम कम हो जाता है।
  • कोलंबिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में वायरोलॉजिस्ट एंजेला रासमुसेन कहती हैं कि, "पूल के पानी से संक्रमित होने की सैद्धांतिक संभावना है, लेकिन यह इतनी कम है कि इसका प्रभाव जीरो होगा।" पूल के पानी के जरिए संक्रमण की चपेट में आने से ज्यादा खतरा वहां पहुंच रहे लोगों से है।

पानी से ज्यादा आपके पास कौन खड़ा है इसकी चिंता करें

  • फिलहाल एक्सपर्ट्स के बीच आम सहमति यह है किकोरोनावायरस के फैलने का सबसे प्राथमिक तरीका इंसान के जरिए इंसान में है। इसके अलावा बीमारी के चपेट में किसी वायरस युक्त सतह को छूकर आया जा सकता था। लेकिन सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, यह वायरस फैलने का मुख्यजरिया नहीं है।
  • इसलिए पानी और लाउंज चेयर की सतह को लेकर चिंता कम करें। इसके बजाए वॉटर पार्क में आपके नजदीक खड़े व्यक्ति के बारे में ज्यादा सोचें। याद रखें किआप इंडोर जगहों जैसे- लॉकर रूम और कैफे पर ज्यादा जोखिम में हैं।

कुछ भी हो आपको अपनी सुरक्षा बनाकर रखनी होगी
डॉक्टर एंजेला के अनुसार आप स्लाइड पर जाने के लिए लंबी लाइन या पूल पार्टी में मस्ती करने की कल्पना कर सकते हैं, ऐसे माहौल शायद ज्यादा जोखिम वाले होते हैं। डॉक्टर लॉटनबैश ने अनुसार, पार्क में पिकनिक जैसी गतिविधियों की तुलना में पब्लिक पूल में फैलने की जगह कम होती है। लेकिन इसके बावजूद आपको सुरक्षा के उपाय करने चाहिए।

पूल में सुरक्षा करना चुनौती का काम

  • पूल के साथ सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यहां भी दूसरी जगहों की तरह नियम लागू होंगे। हम यह कह सकते हैं कि अगर हम पिकनिक पर हैं, तो मास्क पहनना आसान है, लेकिन हम पूल में मास्क नहीं पहन सकते हैं। हम नहीं चाहते कि लोग डूब जाएं। इसलिए यह एक चुनौती है।
  • डॉक्टर लॉटनबैश कहते हैं किअगर मुमकिन है तो लोगों से 6 फीट की दूरी पर रहें और मास्क पहनें।दूरी बनाने के लिए जो बेहतर हो, वो करें। इसके अलावा पूल में उन गतिविधियों को भी कम करने की कोशिश करें,जो आपको दूसरों के नजदीक ले जाती हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूल में नहाएं तो लोगों से 6 फीट की दूरी पर रहें और मास्क पहनें। दूरी बनाने के लिए जो बेहतर हो, वो करें।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30qwg66

No comments