वैज्ञानिकों का दावा- छोटे कमरों में ग्रुप एक्सरसाइज करने से कोरोना का ज्यादा खतरा, जहां वेंटिलेशन हो, वहीं करें कसरत
ग्रेचन रेनॉल्ड्स. हाल ही मेंइमर्जिंग इंफेक्शियस डिसीज में छपीएक स्टडी में हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। इस एपिडेमियोलॉजिकल स्टडी में बताया गया है किदक्षिण कोरिया में जुंबा क्लासेज के कारण 112 लोग कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। स्टडी में ग्रुप एक्सरसाइज के दौरान कोरोनासंक्रमण के जोखिम के बारे में बताया गया है। कोरोना सेसुरक्षा को लेकरसवाल भी उठाए गए हैं।
स्टडी के मुताबिक हम जिम में मौजूद मशीनों की सफाई काभले ही ध्यान रखें, लेकिन ग्रुप एक्सरसाइज के कारण इंफेक्शन रोकने में कई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। यह स्डटीदक्षिण कोरिया केचेओनान स्थित डंकूक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने की है। उन्होंनेबताया कि उन्हें फरवरी के अंत में ही नए कोरोनावायरस केस के बारे में पता चल गया था।
कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग से पता लगा वायरस फैलने का कारण
- वैज्ञानिकों ने मरीज की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और कोरोना के नए मामलों पर निगरानी कर पाया किइन लोगों के संक्रमित होने का कारण जुंबा है। वे अपनी खोज के दौरान 15 फरवरी को चेओनान में आयोजित जुंबा इंस्ट्रक्टर-ट्रैनिंग कोर्स तक गए। यहां शामिल हुए 27 टीचर्स में से 8 बाद में कोरोना पॉजिटिव मिले। येशिक्षक बिना मास्क और कभी-कभी खांसते हुए ट्रेनिंग दे रहे थे।
- यहां एक हफ्ते में 217 में से 54 छात्र 25 फीसदी"अटैक रेट" के साथ पॉजिटिव पाए गए। इसके कुछ समय बाद ही स्टूडेंट्स, टीचर्स के दोस्तों, परिवार के एक दर्जन से ज्यादा लोग कोविड 19 की चपेट में आ गए। इनमें से 112 मामलों के तार 12 अलग-अलग जिम सेंटर्स इंडोर डांस क्लासेज से जुड़े थे। हालांकि इनमें से ज्यादातर मामले गंभीर नहीं थे, लेकिन कुछ में निमोनिया पाया गया।
बंद जगह के कारण तेजी से फैला संक्रमण
- डंकूक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर डॉक्टर जी यॉन्ग री ने कहते हैं किबंद कमरे में की गई एक्सरसाइज से हुआ हाइपरवेंटिलेशन बड़े अटैक रेट का कारण हो सकता है।
- हालांकि इस स्टडी में कुछ राहत वाली बातें भी हैं। इसके मुताबिकएपिडेमियोलॉजिस्ट ने पाया किहर सेशन में पांच स्टूडेंट्स से कम वाली क्लासेज में एक भी मामला नहीं मिला। भले ही टीचर संक्रमित हों।
जिम में एक्सरसाइज करना खतरनाक हो सकता है
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह स्टडी डांस, योग और दूसरी ग्रुप एक्सरसाइज में लौटने के लिए सावधानियां और उपाय दे रही हैं। डॉक्टरयॉन्ग री के अनुसार जिम में एक्सरसाइज करने से आप संक्रामक रोगों का शिकार हो सकते हैं। हालांकि क्लास में कम छात्रों और हल्की एक्सरसाइज कर वायरस के फैलने की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
बेहतर एयर सर्कुलेशन बेहद जरूरी है
- वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी में सिविल एंड एनवायरमेंट इंजीनियरिंग की प्रोफेसर लिंसे मार कहते हैं कि बेहतर एयर सर्कुलेशन बेहद जरूरी है। इंडोर एक्सरसाइज तभी की जा सकती हैं, जब बाहर की हवा का पर्याप्त वेंटिलेशन हो।
- डॉक्टर मार कहते हैं किअगर आप एक्सरसाइज के लिए जिम या स्टूडियो लौट रहे हैं तो पहले ही वेंटिलेशन को लेकर बातचीत कर लें। अगर एसी सिस्टम बाहर की हवा को अंदर नहीं ला रहा है तो सभी खिड़की-दरवाजे खोलने के लिए कहें।
सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसलिए क्लासेज में कम लोग शामिल हों
- सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है। इसका पालन करने के लिए क्लास साइज को पहले से छोटा करना होगा। ब्राजील के स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ सेंटा कैटेरीना में एक्सरसाइज साइंस के प्रोफेसर ऐलेक्जेंड्रो एंड्रैड के मुताबिक, छोटी जगह पर ज्यादा लोगों का एक साथ तेज सांस लेना वायरस फैलने लिए स्थिति तैयार करता है।
- एंड्रैड कहते हैं किक्लासेज के दौरान मास्क और दूसरी चीजों से चेहरे को कवर किया जाना चाहिए। अगर हो सके तो ग्रुप क्लासेज बाहर हों। इसके अलावा बड़ी दीवारों और बिल्डिंग्स के बीच एक्सरसाइज करने से बचें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yle1wn
No comments