Breaking News

डिजिटल हेल्थ EMI कार्ड के जरिए ‘No Cost EMIs' की सुविधा के साथ कराएँ अपनी आँखों का सबसे बेहतर इलाज

ताज़ा आकड़ोंके अनुसार, पूरी दुनिया में दृष्टिहीन लोगों की आबादी का पांचवा हिस्सा भारत में रहता है। हालांकि, बीमारियों से बचाव के लिए आँखों की देखभाल तथा सही चश्मे के इस्तेमाल से इस आंकड़े को बेहतर किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, समय-समय पर आँखों की जांच से हमें आँखों की सेहत का पता चल सकता है, और इस तरह हालात को बिगड़ने से रोकने में मदद मिलती है। हालांकि, गंभीर समस्या उत्पन्न होने पर आपको अपनी आँखों के लिए विशेष उपचार की आवश्यकता हो सकती है। चूँकि इस तरह के इलाज पर काफी अधिक खर्च हो सकता है, इसलिए ऐसे खर्चों को फाइनेंस करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि, बजाज फिनसर्व डिजिटल हेल्थ EMI नेटवर्क कार्ड का उपयोग करके इस पूरे खर्च को नो कॉस्ट EMIs में विभाजित किया जाए।

यह हेल्थ कार्ड 4 लाख रुपये तक का इलाज कराने में आपकी मदद करता है और आपके खर्चों को मासिक EMIs में बाँट देता है, जिसे आप 24 महीने की सुविधाजनक अवधि में चुका सकते हैं। EMIs पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होता है, और आपको किसी तरह के ब्याज़ का भुगतान किए बिना सिर्फ इलाज पर होने वाले खर्च को चुकाना पड़ता है। इसके अलावा, इस कार्ड के जरिए आप जाने-माने क्लीनिक में केवल अपनी आँखों का ही इलाज नहीं करा सकते हैं, बल्कि आप 800 से ज्यादा तरह के इलाज का लाभ उठा सकते हैं जिसमें डेंटल केयर एवं डायग्नोस्टिक केयर से लेकर मेटर्निटी केयर, स्लिमिंग ट्रीटमेंट, प्लास्टिक सर्जरी, ऑन्कोलॉजी ट्रीटमेंट, सामान्य सर्जरी तथा इसी तरह के कई अन्य उपचार शामिल हैं।

यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल है और तुरंत एक्टिवेट हो जाता है, जिसके जरिए आप पूरे देश के 1,000 से अधिक शहरों में मौजूद बजाज फिनसर्व के 5,500 से अधिक पार्टनर्स के हेल्थकेयर नेटवर्क के साथ कहीं भी और कभी भी EMIs पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

नो कॉस्ट EMIs के साथ आँखों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है

सेंटर फॉर साइट, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल तथा मैक्सिविज़न जैसे प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में आँखों के उपचार के लिए, बजाज फिनसर्व नो कॉस्ट EMIs पर फाइनैंसिंग की सुविधा प्रदान करता है।

यहाँ आँखों को ठीक करने के लिए विशेष इलाज एवं सर्जरी की सूची दी गई है, जिसका भुगतान आप EMIs के जरिए कर सकते हैं:

  • LASIK

  • स्माइल आई सर्जरी

  • ग्लूकोमा ट्रीटमेंट

  • यूविल ट्रीटमेंट

  • कैटरेक्ट या मोतियाबिंद

  • ड्राई आई

  • रिफ्रैक्टिव सर्जरी

  • स्क्विन्ट या भेंगापन

  • पीडियाट्रिक आई केयर

  • केराटोकोनस ट्रीटमेंट

  • ऑर्बिट और ऑक्यूलोप्लास्टी

आँखों के उपचार पर होने वाले खर्च को EMIs में कैसे बदलें?

डिजिटल EMI नेटवर्क कार्ड 4 लाख रुपये तक के क्रेडिट लिमिट के साथ उपलब्ध है, जिसे 3 से 24 महीने के बीच की अवधि में चुकाया जा सकता है। इलाज कराने के बाद आप इसे चुकाने के लिए उपयुक्त अवधि का चयन करते हैं, और इस तरह इलाज पर होने वाले खर्च को 'नो कॉस्ट EMIs' में विभाजित किया जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आपकी आँखों के इलाज पर होने वाले खर्च की राशि 1.2 लाख रुपये है और इसके भुगतान के लिए आप 24 महीने की अवधि का चयन करते हैं, तो आपकी मासिक किस्त की राशि ~5,000 रुपये होगी।

अपना डिजिटल हेल्थ EMI नेटवर्क कार्ड कैसे प्राप्त करें?

अगर आप पहले से ही बजाज फिनसर्व के ग्राहक हैं, तो आप कागजी प्रक्रियाओं और किसी दस्तावेज के बिना अपना कार्ड तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्ड का डिजिटल एक्टिवेशन भी तुरंत हो जाता है। इसके लिए आप:

  • 'हेल्थ EMI नेटवर्क कार्ड' पेज पर जाएँ

  • 'गेट इट नाउ’ बटन पर क्लिक करें

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और नाम के साथ खुद को वेरीफाई करें

  • अपने प्री-अप्रूव्ड ऑफ़र की जांच करें

  • एक बार ली जाने वाली जॉइनिंग फीस के तौर पर 707 रुपये का भुगतान करें

  • अपने बजाज फिनसर्व वॉलेट ऐप पर कार्ड को एक्सेस करें

अगर आप एक नए ग्राहक हैं, तो आप अपने आसपास मौजूद हमारे किसी भी पार्टनर स्टोर, हॉस्पिटल, मेडिकल सेंटर या से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं, और नो कॉस्ट EMI फाइनैंसिंग का लाभ उठा सकते हैं।

हेल्थ कार्ड हासिल करने के बाद, आप न केवल अपनी आँखों का आसानी से उपचार कराने में सक्षम होंगे, बल्कि इसके जरिए आप खुद के लिए और अपने परिवार के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। इसके अलावा, आपको 1 साल के लिए 1 लाख रुपये के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का फायदा मिलता है, साथ ही आपको सीमित अवधि के लिए आकर्षक छूट का प्रस्ताव भी मिलता है।

अब आप विभिन्न प्रकार के 800 से अधिक उपचारों के लिए बेहद किफायती नो कॉस्ट EMIs की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, और अपनी चिंता को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसलिए, अपना डिजिटल हेल्थ EMI नेटवर्क कार्ड अभी प्राप्त करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Get the best treatment of your eyes with the facility of 'No Cost EMIs' through Digital Health EMI Card


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZXtdSS

No comments