Breaking News

ब्लूचिप फंड में निवेश आपको दिलाएगा बढ़िया रिटर्न, ऐक्सिस और SBI में मिला 10% से ज्यादा का फायदा

कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ा है,ऐसे में निवेशकों को समझ नहीं आ रहा कि बेहतर रिटर्न के लिए कहा पैसा लगाया जाए। एक्स्पर्ट्स की माने तोमौजूदा समय में ब्लूचिप फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्लूचिप फंड लार्ज कैप फंड होते हैं। सेबी के मुताबिक ब्लू चिप फंड की कोई अलग कैटेगरी नहीं होती।


क्या होते हैं ब्लूचिप फंड?
ये लॉर्जकैप म्यूचुअल फंड ही हैं, हालांकि कुछ लॉर्जकैप म्यूचुअल फंड ने अपने नाम के साथ ब्लूचिप भी जोड़ लिया है। जैसे एक्सिस ब्लूचिप फंड, ICICI प्रू ब्लूचिप फंड, एसबीआई ब्लूचिप फंड, कोटक ब्लूचिप फंड या फ्रैंकलिन ब्लूचिप फंड। इसके अलावा लॉर्ज एंड मिड कैप सेग्मेंट से मिराए एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड, प्रिंसिपल इमर्जिंग ब्लूचिप फंड हैं।


इस फंड से जुड़ी खास बातें
ब्लूचिप कंपनी उन कंपनियों को कहते हैं कि जिनका आकार बहुत बड़ा होता है और जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। माना जाता कि इनके शेयरों में उठापटक बहुत कम होती है, इसलिए इनमें पैसा लगाने पर जोखिम कम ही रहता है। लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों के लिए निवेशकों से जुटाई गई रकम का कम से कम 80 फीसदी टॉप 100 कंपनियों में निवेश करना जरूरी है।

इनब्लूचिप फंड में दिया बढ़िया रिटर्न

Axis ब्लूचिप फंड

  • 10 साल का रिटर्न (सालाना): 10.28%
  • 10 साल में 1 लाख की वैल्यू: 2.66 लाख रु.
  • 10 साल में 10 हजार मंथली निवेश की SIP वैल्यू: 20.47 लाखरु.
  • मिनिमम निवेश: 5000 रुपए
  • मिनिमम SIP: 1000 रुपए
  • एसेट्स: 13,003 करोड़ रुपए(31 मई, 2020)
  • एक्सपेंस रेश्यो: 1.98% (30 अप्रैल, 2020)
  • रिस्क: लो
  • टॉप होल्डिंग: HDFC बैंक, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एयरटेल, टीसीएस, आरआईएल, ICICI बैंक

ICICI प्रू ब्लूचिप फंड

  • 10 साल का रिटर्न (सालाना): 10%
  • 10 साल में 1 लाख की वैल्यू: 2.58 लाखरु.
  • 10 साल में 10 हजार मंथली निवेश की SIP वैल्यू: 18.40 लाखरु.
  • मिनिमम निवेश: 100 रुपए
  • मिनिमम SIP: 100 रुपए
  • एसेट्स: 21,766 करोड़ रुपए (31 मई, 2020)
  • एक्सपेंस रेश्यो: 1.92% (30 अप्रैल, 2020)
  • रिस्क: एवरेज
  • टॉप होल्डिंग: HDFC बैंक, इंफोसिस, एयरटेल, आरआईएल, ICICI बैंक, ITC

SBI ब्लूचिप फंड

  • 10 साल का रिटर्न: 9.5%
  • 10 साल में 1 लाख की वैल्यू: 2.47 लाख रु.
  • 10 साल में 10 हजार मंथली निवेश की SIP वैल्यू: 18.34 लाख रु.
  • मिनिमम निवेश: 5000 रुपए
  • मिनिमम SIP: 500 रुपए
  • एसेट्स: 19,632 करोड़ रुपए (31 मई, 2020)
  • एक्सपेंस रेश्यो: 1.90% (30 अप्रैल, 2020)
  • रिस्क: एवरेज
  • टॉप होल्डिंग: HDFC बैंक, ICICI बैंक, ITC, आरआईएल, डिवाइस लैब, नेस्ले इंडिया


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये लॉर्जकैप म्यूचुअल फंड ही हैं, हालांकि कुछ लॉर्जकैप म्यूचुअल फंड ने अपने नाम के साथ ब्लूचिप भी जोड़ लिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3816GXv

No comments