SBI और ICICI बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर घटाई ब्याज की दरें
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक ने सेविंग खाते पर ब्याज दरें घटा दी है। एसबीआई ने बचत खातें पर सालाना ब्याज दर 0.05 फीसदी घटाकर 2.70 फीसदी पर आ गई है। नई दरें 31 मई से लागू हो गई हैं। वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने भी बचत खाते पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। नई दरें 4 मई से लागू होंगी। एसबीआई ने अप्रैल महीने में ही बचत खाते पर मिलते वाले ब्याज में कटौती की थी।
आईसीआईसीआई बैंक में भी काम मिलेगा ब्याज
आईसीआईसीआई बैंक ने 50 लाख रुपए से कम की सभी जमाओं पर ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 3.25 से 3 फीसदी कर दिया है। 50 लाख रुपए या उससे अधिक की जमा पर ब्याज दर को 3.75 से घटाकर 3.50 फीसदी किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Wevgz
No comments