Breaking News

तीसरे दिन का खेल शुरू, वेस्टइंडीज के पहली पारी में 1 विकेट पर 58 रन; ब्रैथवेट और होप क्रीज पर

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्पटन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेलरोकना पड़ा था। इसकी भरपाई के लिए आज आधे घंटे का एक्स्ट्रा टाइम रखा गया है। गुरुवार को जबमैच रोका गया, तब वेस्टइंडीज ने 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए ते। क्रैग ब्रैथवेट(20) और शाई होप(3) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

दूसरे दिन वेस्टइंडीज का इकलौता विकेट जॉन कैम्पबेल के रूप में गिरा। वे 28 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए। मेहमान टीम अभी भी इंग्लैंड से 147 रन पीछे है और उसके 9 विकेट बाकी हैं।

होल्डर सीरीज में पांच से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

इससे पहले, दूसरे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम कल के 35 रन पर 1 विकेट के स्कोर से आगे खेलते हुए 204 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 और जोस बटलर ने 35 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए, जबकि शेनन गेब्रियल ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया।

वेस्टइंडीज के होल्डर साल 2000 के बाद एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे कप्तान बने। उन्होंने 42 रन देकर 6 विकेट लिए। इससे पहले रंगना हेराथ (श्रीलंका), शॉन पोलाक (दक्षिण अफ्रीका) और शाकिब उल हसन( बांग्लादेश) ऐसा कर चुके हैं।

हेराथ ने बतौर कप्तान 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 63 रन देकर 8 विकेट लिए थे। पोलाक ने 2001 में श्रीलंका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में 30 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं, हसन ने 2 साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में 33 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

होल्डर बतौर कप्तान 7 बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके

इसके अलावा होल्डर बतौर टेस्ट कप्तान एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। वे अब तक 56 पारी में 7 बार पांच विकेट ले चुके हैं। उनसे आगे इमरान खान(12), रिची बेनो (9) औरबिशन सिंह बेदी(8) बार पांच विकेट ले चुके हैं।

रोरी बर्न्स के टेस्ट मेंएक हजार रन पूरे

इससे पहले, रोरी बर्न्स ने दूसरे दिन बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में एक हजार रन पूरे किए। आखिरी बार इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने 2007 में यह मुकाम हासिल किया था।

पहले मैच में रूट की जगह स्टोक्स कप्तानी कर रहे
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट पिता बन गए हैं। वे पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह बेन स्टोक्स कप्तानी कर रहे हैं। रूट की पत्नी कैरी कॉटरेल ने 7 जुलाई को बेटी को जन्म दिया। इस जोड़े का पहले एक बेटा अल्फ्रेड विलियम (3) है।

दोनों टीमें

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, शाई होप, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, केमार रोच और शेनन गेब्रियल।
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डॉम सिबली, जो डेनली, जैक क्रॉवली, बेन स्टोक्स (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉमनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साउथैम्पटन टेस्ट के दूसरे दिन जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल को 28 रन पर आउट किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fhrpc7

No comments