Breaking News

डीजल के दामों में फिर आई तेजी, दिल्ली में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 81.18 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

आज तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में डीजल आज 13 पैसे महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के साथ राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 81.18 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। हालांकि आज पेट्रोल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। वह 80.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


लगातार बढ़ रहीं डीजल की कीमत
मंगलवार को पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमत स्थिर थी। इसके पहले सोमवार को डीजल की कीमत 11 पैसे बढ़ी थी। रविवार को भी सिर्फ डीजल ही, 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। पेट्रोल की बात करें तो इसमें पिछले 16 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसकी कीमत में आखिरी बार 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल/रुपएलीटर डीजल/रुपए लीटर
दिल्ली 80.43 81.18
मुंबई 87.19 79.40
चेन्नई 83.63 78.33
कोलकाता 82.10 76.33
इंदौर 88.18 80.66
भोपाल 88.08

80.57

रोजानासुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसके पहले सोमवार को डीजल की कीमत 11 पैसे बढ़ी थी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fx45at

No comments