Breaking News

स्मॉल कैप म्युचुअल फंड में शुरू हुई रिकवरी, पिछले 3 महीनों में निफ्टी 100 में 46 और निप्पोन में 42 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

कोरोना महामारी के कारण निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। शेयर बाजार हो या म्युचुअल फंडसभी जगह गिरावट देखी जा रही है। पिछले 6 महीनों में निफ्टी में करीब 1762 पॉइंट यानी करीब 14 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं बीते 6 महीनों (27जनवरी से 10जुलाई) में निफ्टी 100 स्मॉल कैप म्युचुअल फंड में 23फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि बीते 4महीनों में बाजार में रिकवरी देखी गई है।


6 महीने में कितना नीचे आया निफ्टी
14 जनवरी को निफ्टी 12362 अंक पर था जो 14 जुलाई को 10600 अंक पर आ गया। इसमें करीब 1762 पॉइंट यानी करीब 14 फीसदी की गिरावट आई है। 14 जनवरी से 23 मार्च तक निफ्टी में गिरावट आई है। इस दौरान इसमें 38 से ज्यादा के गिरावट आई थी। हालांकि इसके बाद से इसमें रिकवरी देखने को मिली है। 24 मार्च से 14 जुलाई तक 38 से ज्यादा की रिकवरी हुई है।


6 महीने में कैसा रहा स्मॉल कैप म्युचुअल फंड का प्रदर्शन
बाजार की गिरावट के दौराननिफ्टीनेस्मॉल कैप म्युचुअल फंड से बेहतर परफॉर्म किया है। यहां हम आपको कुछ बड़े फंड हाउस और पिछले 6 महीने और 1 साल के परफॉर्मेंस के बारे में बताएंगे।


आदित्य बिरला सन लाइफ
इसमें पिछले 6 महीनों (27 जनवरी से 10 जुलाई) में 22 फीसदी की गिरावट आई है 27 जनवरी से 24 मार्च तक इसमें 42 फीसदी की गिरावट आई थी इसके बाद 24 मार्च से 10 जुलाई तक 33 फीसदी की रिकवरी हुई।


SBI
इसमें पिछले 6 महीनों (27 जनवरी से 10 जुलाई) में 12 फीसदी की गिरावट आई है 27 जनवरी से 24 मार्च तक इसमें 33 फीसदी की गिरावट आई थी इसके बाद 24 मार्च से 10 जुलाई तक 32 फीसदी की रिकवरी हुई।


HDFC
इसमें पिछले 6 महीनों (27 जनवरी से 10 जुलाई) में 19 फीसदी की गिरावट आई है 27 जनवरी से 24 मार्च तक इसमें 40 फीसदी की गिरावट आई थी इसके बाद 24 मार्च से 10 जुलाई तक 36 फीसदी की रिकवरी हुई।


निप्पोन इंडिया
इसमें पिछले 6 महीनों (27 जनवरी से 10 जुलाई) में 15 फीसदी की गिरावट आई है 27 जनवरी से 24 मार्च तक इसमें 40 फीसदी की गिरावट आई थी इसके बाद 24 मार्च से 10 जुलाई तक 42 फीसदी की रिकवरी हुई।


निफ्टी 100
इसमें पिछले 6 महीनों (27 जनवरी से 10 जुलाई) में 23 फीसदी की गिरावट आई है 27 जनवरी से 24 मार्च तक इसमें 47 फीसदी की गिरावट आई थी इसके बाद 24 मार्च से 10 जुलाई तक 46 फीसदी की रिकवरी हुई।


एक साल में किस स्मॉल कैप म्युचुअल फंड ने दिया कितना रिटर्न

स्मॉल कैप म्युचुअल फंड रिटर्न(%)
आदित्य बिरला सन लाइफ -21.17
निफ्टी 100 -4.57
निप्पोन इंडिया -6.83
SBI 0.74
ICICI -11.55
HDFC -19.23
Axis 1.22
Tata -4.57
कोटक -4.72
Edelweiss -1.57


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SBI स्मॉल कैप म्युचुअल फंड में पिछले 6 महीनों में 12 फीसदी की गिरावट आई है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZoPEzJ

No comments