Breaking News

मई में 3.18 लाख नए कर्मचारी EPFO से जुड़े, अप्रैल से 3 गुना ज्यादा लोगों को मई में नौकरी मिली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अनुसार मई महीने में EPFO में 3.18 लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इससे पहले अप्रैल महीने में महज 1.33 लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए थे। कोरोनावायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के कारणइसमें गिरावट आई है। EPFO में रजिस्ट्रेशन के आंकड़े संगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिति को बताता है।


कोरोना के कारणबढ़ी बेरोजगारी लगातार घट रही संख्या
सरकार ने कोविड-19 पर रोकथाम के लिए 25 मार्च से देश में लॉकडाउन लागू किया था। EPFO की तरफ से पिछले महीने जारी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस साल मार्च में नए रजिस्ट्रेशन घटकर 5.72 लाख रह गई थी। फरवरी, 2020 में 10.21 लाख नए लोग ईपीएफ सदस्यों में जुड़े थे।


वित्त वर्ष 2019-20 में 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े
ईपीएफओ में हर महीने औसतन 7 लाख नए मेंबर जुड़ते हैं। ईपीएफओ की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में ईपीएफओ के साथ 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े। इससे पिछले वित्त 2018-19 के दौरान यह आंकड़ा 61.12 लाख का रहा था।


2018 से EPFO जारी कर रहा आंकड़े
EPFO अप्रैल, 2018 से नए सदस्यों के आंकड़े जारी कर रहा है। इसके लिए सितंबर, 2017 से आंकड़ों को शामिल किया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक सितंबर, 2017 से अप्रैल, 2020 के बीच शुद्ध रूप से नए सदस्यों या सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.56 करोड़ रही। EPFO के साथ सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान शुद्ध रूप से 15.52 लाख नए नोमिनेशन हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वित्त वर्ष 2019-20 में ईपीएफओ के साथ 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WHWfn1

No comments