फास्टैग से कर सकेंगे पार्किंग का भुगतान; दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरू साहित अन्य बड़े शहरों में मिलेगी सुविधा
देशभर से टोल टैक्स पर टैक्स वसूली के अलावा जल्द अब देश मेंवाहन पार्किंग चार्ज का भुगतान भी किया जा सकेगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरू जैसे प्रमुख शहरों में फास्टैग के साथ काॅन्टेक्टलैस और इंटरऑपरेबल पार्किंग सॉल्युशंस का विस्तार करने जा रहा है। हैदराबाद एयरपोर्ट में इसकी शुरुआत हो चुकी है, जहां कार पार्किंग समेत अन्य चार्ज का भुगतान फास्टैग से हो रहा है। इसे फास्टैग 2.0 नाम दिया गया है। अब बैंक NPCI के साथ मिलकर अन्य महानगरों में भी कॉन्टैक्टलेस कार पार्किंग सुविधा देने जा रहा है।
जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फास्टैग के साथ कॉन्टैक्टलेस और इंटरऑपरेबल पार्किंग सॉल्युशन की सुविधा मिल रही है। हालांकि एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क देने का परंपरागत तरीका भी लागू है। जो लोग डिजिटल मोड नहीं अपनाना चाहते हैं, वे काउंटर पर जाकर पेमेंट कर सकते हैं।
गाड़ी के रजिस्ट्रेशन या फिटनेस के लिए देनी होगी फास्टैग की जानकारी
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करते समय और नेशनल परमिट के तहत चलने वाले वाहनों को फिटनेस सर्टिफिके जारी करते समय भी फास्टैग की डीटेल लेने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि यह वाहन FASTag भुगतान के इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का उपयोग करता है या नहीं।
क्या है फास्टैग?
यह एक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग है जिसे वाहन के विंडशील्ड पर लगाया जाता है, ताकि गाड़ी जब टोल प्लाजा से गुजरे तो प्लाजा पर मौजूद सेंसर फास्टैग को रीड कर सके। वहां लगे उपकरण ऑटोमैटिक तरीके से टोल टैक्स की वसूली कर लेते हैं। इससे वाहन चालकों के समय की बचत होती है और आप काॅन्टेक्टलैस पेमेंट भी कर पाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j45aZD
No comments