अगर एकमुश्त नहीं कर सकते निवेश तो रिकरिंग डिपॉजिट रहेगा सही ऑप्शन, इसमें FD के समान ही मिलता हैं ब्याज
हमारे देश में निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को एक सुरक्षित (FD) विकल्प माना जाता है। लेकिन FD के अलावा बैंक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में भी निवेश कर सकते हैं। इन दोनों में ही आपको लगभग सामान ब्याज मिलता है। ये दोनों ही निवेश किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में किए जा सकते हैं। हम आपको इन दोनों के बारे में बता रहे हैं।
FD और RD में क्या समानताएं हैं?
FD और RD दोनों फिक्स्ड-इनकम निवेश हैं, ये दोनों मैच्योरिटी पर गारंटेड रिटर्न देते हैं। FD और RD पर दी जाने वाली ब्याज दरें भी लगभग समान हैं। इन दोनों में ही आप जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। FD और RD अकाउंट पति-पत्नी, बच्चों, माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से खोले जा सकते हैं।
दोनों पर ही देना होता है टैक्स?
जब किसी वित्तीय वर्ष में एफडी या आरडी से ब्याज आय 40,000 रुपए (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपए) से अधिक हो जाती है तो बैंक 10 फीसदी टीडीएस काटते हैं। जिन लोगों ने बैंक को अपनी पैन नंबर की जानकारी नहीं दी थी, उन्हें 20 फीसदी टीडीएस देना होता है।
इन दोनों में क्या अंतर है?
FD में मिनिमम में 7 दिन और मैक्सिमम 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। RD में कम से कम 6 महीना और ज्यादा से ज्यादा 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। FD में कम से कम 5 हजार, जबकि RD में 100 रुपए तक निवेश करना होते हैं।
कहां करें निवेश?
अगर आप एकमुश्त पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए, FD एक अच्छा विकल्प है। इसमें निवेश करके आप लम्बे समय तक निश्चिन्त हो सकते हैं। ऐसे लोग जिनके पास निवेश करने के लिए एकमुश्त पैसा नहीं है, वो RD में निवेश कर सकते हैं। आप अपनी इनकम के हिसाब से नियमित रूप से RD में बचत कर सकते हैं।
SBI इन पर कितना ब्याज दे रहा?
RD पर ब्याज
| अवधि | ब्याज दर(%) |
| 1 साल से और 2 साल से कम | 5.50 |
| 2 साल से और 3 साल से कम | 5.50 |
| 3 साल से और 5 साल से कम | 5.70 |
| 5 से 10 साल के लिए | 5.70 |
FD पर ब्याज
| अवधि | ब्याज दर(%) |
| 1 साल | 5.50 |
| 1 साल से और 2 साल से कम | 5.50 |
| 2 साल से और 3 साल से कम | 5.50 |
| 3 साल से और 5 साल से कम | 5.40 |
| 5 साल से 10 साल तक | 5.40 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZZAv8a
No comments