अप्रैल में भी राजपूत के टच में थी दिशा सालियान, सामने आये दोनों के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर रही दिशा सलियान दोनों की मौत एक सप्ताह के अंतर पर जून महीने में हो गई थी। सुशांत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था, वहीं दिशा ने मलाड में एक फ्लैट से कूदकर जान दे दी थी। अब दिशा और सुशांत का बीच हुई व्हाट्सऐप चैट के कुछ स्क्रीनशॉट सामने आये हैं, जो यह साबित करते हैं कि दोनों अप्रैल में एक-दूसरे के संपर्क में थे।
चैट से पता चलता है कि दीशा सुशांत के पीआर को देख रही थी और वे नए प्रोजेक्ट्स के संबंध में लगातार संपर्क में थे। इसके अलावा, चैट से यह भी पता चलता है कि सुशांत को अप्रैल में टेलीविजन विज्ञापनों के लिए भी प्रस्ताव मिल रहे थे।
10 दिन में चार बार दोनों के बीच हुई चैट
चैट के जो हिस्से सामने आये हैं उनमें दिश और सुशांत एक ब्रांड के साथ जुड़ने और उसके द्वारा दिए जा रहे ऑफर पर चर्चा कर रहे हैं। दिशा ने इसके लिए एक ऑनलाइन इंटरएक्टिव सेशन का भी आयोजन किया था। इस चैट के दौरान, सिद्धार्थ पिठानी का नाम भी 'सिड' के रूप में सामने आया। दिशा और सुशांत के बीच 2, 7, 10 और 11 अप्रैल को यह बातचीत हुई है।
पहले दिशा से सिर्फ एक बार मिलने का दावा किया गया था
इससे पहले दिशा के परिवार और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे और सुशांत सिर्फ एक बार मिले हैं। व्हाट्स ऐप के यह स्क्रीनशॉट उस दावे को गलत साबित करते हैं। इसमें दोनों प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लंबी बात कर रहे हैं। 'इंडिया टुडे' से बात करते हुए दिशा की मां वसंती सालियान ने कहा था- "दिशा हमेशा अपने काम से जुड़ी डीटेल्स शेयर करती थी। किसके साथ वो काम कर रही है, क्या काम कर रही है सबकुछ। मैंने कभी सुशांत के बारे में नहीं सुना। इस सब से पहले मैं सुशांत को ज्यादा जानती भी नहीं थी।

एक घड़ी के प्रोजेक्ट पर सुशांत के साथ किया था काम
दिशा सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। वे जूते और घड़ी के एड में सुशांत के लिए काम कर रही थीं। उस प्रोजेक्ट के साथ सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो कभी शुरू नहीं हो पाया।

दिशा सालियान का करियर
दिशा सालियान मुंबई में ही अपने परिवार संग दादर वाले फ्लैट में रहती थीं। एक अखबार से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दिशा साल 2013 में IPAN नाम की कंपनी संग जुड़ीं। दिशा ने साल 2015 में ऐश्वर्या राय को फिल्म जज्बा के वक्त मैनेज किया था। तब वे स्मिथ पीआर कंपनी के साथ काम कर रही थीं। दिशा ने छिछोरे फिल्म के वक्त एक्टर वरुण शर्मा के लिए काम किया था। तब वे 'क्वान एंटरटेनमेंट और मार्केटिंग सलूशन' के साथ जुड़ी हुई थीं। बताया जाता है उसी वक्त उनकी सुशांत से मुलाकात हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iU3e59
No comments