Breaking News

पेंटर और फोटोग्राफर राम इंद्रनील कामत ने किया सुसाइड, बाथटब से बरामद हुआ शव

मुंबई के नामचीन पेंटर और फोटोग्राफर राम इंद्रनील कामत का शव बुधवार रात को उनके माटुंगा स्थित फ्लैट में एक बाथटब से बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। यानी शुरू में पुलिस इसे एक सुसाइड मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है।


घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने पानी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि, मौत जहर खाने से हुई है या अन्य कोई वजह है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि होगी।


तनाव में था कलाकार
कहा जा रहा है कि 41 साल के राम कामत लंबे समय से तनाव में थे और लॉकडाउन ने उनकी हालत को और भी बदतर बना दिया था। वे शंकर मथम रोड पर पाली हाउस में अपनी मां और बहन के साथ रहते थे। फिलहाल उनकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस राम इंद्रनील कामत के परिवार वालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है।

ऐसे हुई कामत की मौत की जानकारी

उनकी मां ने पूछताछ के दौरान बताया कि, बुधवार शाम को वे नहाने के लिए बाथरूम में गए और कई घंटे तक बाहर नहीं आये। इसके बाद मां ने संदेह होने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों को बुलाया और जब दरवाजा तोड़ा गया तो उनका शरीर बाथटब में बेसुध हाल में बरामद हुआ। परिवार उन्हें लेकर आनन-फानन में मुंबई के सायन हॉस्पिटल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ram Indranil Kamath Death News Update | Artist Ram Indranil Kamath Found Dead At His Residence In Mumbai Matunga


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YhncPg

No comments