बैंक अकाउंट के आधार से लिंक होने के हैं कई फायदे, ऑनलाइन चेक कर सकते हैं आपका खाता लिंक है या नहीं
पेंशन और LPG सब्सिडी जैसी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए बैंक खाते का आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। कई लोगों को पता ही नहीं है कि आपका अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं? अगर आपको भी पता नहीं है कि आपका अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं तो आप घर बैठे ही इसका पता कर सकते हैं। हम आपको इसकी प्रोसेस बता रहे हैं।
ये है प्रोसेस?
- सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद ‘Aadhaar Services’ वाले सेक्शन पर क्लिक कर ‘Check Aadhaar & Bank Account Linking Status’ पर जाएं।
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज खुलेगा. यहां आपसे 12 संख्या वाला आधार नंबर मांगा जाएगा।
- पहले आधार नंबर दी गई जगह पर भरें। उसके बाद स्क्रीन पर एक सिक्योरिटी कोड भी दिखाएगा, जिसे देखकर भरने के बाद वन टाइम पासवर्ड (OTP) आपके आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- ऐसे में आपको ओटीपी उसमें डालना होगा और फिर लॉगिन करना होगा।
- अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक हुआ होगा, तो आपको सामने यह बधाई संदेश मिलेगा- “Congratulations! Your Bank Aadhaar Mapping has been done”।
SBI यूजर ऐसे करें ऑनलाइन लिंक
- www.onlinesbi.com पर लॉग इन करें
- स्क्रीन की बायीं तरफ दिखाई दे रहे "My Accounts" (मेरे खाते) के तहत "Link your Aadhaar number" (अपना आधार नंबर जोड़ें) पर जाएं।
- अगले पृष्ठ पर खाता संख्या का चयन करें, आधार संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर के अंतिम 2 अंक (इन्हें बदला नहीं जा सकता) दिखाई देंगे।
- मैपिंग की स्थिति की जानकारी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
नोट: यदि आप अभी तक इंटरनेट बैंकिंग के लिए पंजीकृत नहीं हैं, तो आप अपने एटीएम सह डेबिट कार्ड विवरण का उपयोग कर खाते को ऑनलाइन आधार से जोड़ सकते हैं। रजिस्टर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधार से बैंक अकाउंट लिंक करने के फायदे
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, अपने खाते को आधार नंबर के साथ लिंक करना जरूरी नहीं है। लेकिन पेंशन, LPG सब्सिडी या सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली रकम अब सीधे बैंक अकाउंट में ही आती है। लेकिन इसका लाभ लेने के लिए आपके बैंक अकाउंट का आधार से लिंक होना जरूरी है।
अब पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में ले सकेंगे सब्सिडी का लाभ
अब आप सरकारी सब्सिडी का लाभ सीधे अपने पोस्ट ऑफिस के बचत खाते में ले सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट को आधार से लिंक कराना होगा। डाक विभाग ने इस बारे में एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि लोग अपने पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (DBT) के लाभ ले सकते हैं। अगर आपका खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं है तो आप अपने खाते को आधार से आसानी से लिंक कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aBiAbv
No comments