Breaking News

पूर्व मैनेजर का खुलासा, सुशांत को उसके स्टाफ ने मिलकर मारा; वे कभी कमरा बंद करके नहीं सोते थे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद जांच एजेंसीज के हाथ खाली हैं। यह आत्महत्या है या हत्या यह अभी तक कोई भी क्लियर नहीं कर सका है। हर दिन इस मामले को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। अब सुशांत के पूर्व मैनेजर अंकित ने एक टीवी इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। अंकित का कहना है कि सुशांत को उसके स्टाफ मेंबर्स ने मिलकर मारा है।

सुशांत कभी दरवाजा बंद करके नहीं सोते थे
अंकित ने कहा कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकता। वे एक पॉजिटिव इंसान थे और दूसरे लोगों को काफी मोटिवेट करते थे। उन्होंने मुझे हमेशा भाई की तरह माना है। जब वो कभी दुखी होते थे तो रोने लगते थे या फिर कविताएं लिखते थे। अंकित आगे बताते हैं कि जब तक उन्होंने सुशांत के साथ काम किया एक्टर कभी भी अपने कमरे का दरवाजा बंद करके नहीं सोते थे। वह कहते हैं कि मेरे बाद दीपेश को सुशांत के यहां नौकरी मिली। उसकी ये जिम्मेदारी थी कि वो उनका ख्याल रखे।


जान से मारने की मिली धमकी
अंकित आगे कहते हैं कि अगर सुशांत का दरवाजा उन्होंने बंद देखा था तो उसे खोला क्यों नहीं। अंकित ने बताया कि सुशांत अपना कैलेंडर बनाते थे, जिसमें उन्होंने अपने अगले दिन के काम के बारे में लिखा होता था। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले मुझे एक काॅल आई। जिसमें मुझे कहा गया कि अगर मैं सुशांत केस का विटनेस बनूंगा तो मुझे जान से मार देंगे।

मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए नहीं बुलाया
उनका कहना है कि अभी तक मुंबई पुलिस की तरफ से मेरे पास किसी भी तरह का कोई समन नहीं आया है। इसके अलावा ना ही मुझसे किसी तरह की पूछताछ की गई है। मेरी कोई भी बयान पुलिस के पास दर्ज हुआ है। बता दें सुशांत केस में सीबीआई और ईडी हर एंगल से जांच कर रही है।

सुशांत को बड़ा भाई जैसा मानते थे अंकित
इससे पहले एक इंटरव्यू में अंकित ने कहा था, सुशांत को अपने बड़े भाई जैसा मानते थे। अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सुशांत एक शानदार इंसान से भी बढ़कर थे। सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती के आने से पहले कौन था। वह किसके साथ थे, इस सवाल पर अंकित ने बताया कि रिया के आने से पहले, कृति मैडम थीं। मतलब कृति दीदी बोलता था मैं। उनके साथ जब था तो सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे उस समय। तो उनके साथ भी हंसना, एक साथ खाना, एक साथ बातें करना, उस समय थीं। पर उसके बाद उनके साथ क्या हुआ मुझे मालूम नहीं। हां ये बात सच है कि कृति दीदी थीं उस समय।

गांव से लौटा तो पूरा स्टाफ नया मिला

इसके साथ ही अंकित ने बताया था कि अगस्त 2019 में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पूरे स्टाफ को बदल दिया था। उन्होंने कहा, 'अगस्त 2019 में जब मैं अपने गांव से वापस आया तो मुझे अचानक उनका पूरा स्टाफ बदला हुआ मिला। उनके नए बॉडीगार्ड्स ने मुझे उनके घर में घुसने तक नहीं दिया था। मुझे लगा कि रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदल दिया है। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया था ये मुझे नहीं पता।'

पंखे से लटका मिला था सुशांत का शव

सुशांत (34) का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा में उनके फ्लैट की छत से लटका मिला था। इसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर काफी सवाल उठ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिया के सुशांत की लाइफ में आने से पहले तक अंकित उनके मैनेजर हुआ करते थे। उनका दावा है कि वे सितंबर 2019 में जब गांव से लौटे तो रिया ने पूरा स्टाफ बदल दिया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34bcbCS

No comments