एक नई जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अपना फैसला, पहले खारिज हो चुकी हैं दो पीआईएल
सुशांत की मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें सुशांत की मौत की जांच सिर्फ सीबीआई से करवाने की अपील की है। अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली है और आज इसपर कोई निर्णय दे सकती है।
भाजपा नेता और अधिवक्ता अजय अग्रवाल की इस जनहित याचिका पर प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की तीन सदस्यीय पीठ सुनवाई करेगी।
इससे पहले खारिज हो चुकी है दो याचिकाएं
हालांकि, शीर्ष अदालत इससे पहले 30 जुलाई और सात अगस्त को इसी तरह की अलका प्रिया और मुंबई के कानून के छात्र द्विवेन्द्र देवतादीन दुबे की जनहित याचिकायें खारिज कर चुकी हैं। न्यायालय ने सात अगस्त को द्विवेन्द्र देवतादीन दुबे की याचिका खारिज करते हुये कहा था, "मृतक के पिता इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसी कोई वजह नहीं है कि वह इसे ठीक से आगे नहीं बढ़ायेंगे। इस मामले में आप एक अनजान व्यक्ति हैं और आप अनावश्यक ही इसमें आ रहे हैं। हम इसकी अनुमति नहीं देंगे।"
बांद्रा में एक मकान की छत से लटका हुआ मिला था सुशांत का शव
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) का शव 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में स्थित उनके मकान की छत से लटका मिला था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ajgM6U
No comments