Breaking News

अभिनेता की बहन को मिला बॉलीवुड स्टार्स का साथ, वरुण धवन, सूरज पंचोली, कृति-परिणीति समेत कई सेलेब्स ने किया CBI जांच का समर्थन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर उनकी बहन श्वेता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बाकी लोगों से भी इस मांग का समर्थन करने और इसे लेकर एकजुट होने की अपील की थी। जिसके बाद उन्हें कई बॉलीवुड सेलेब्स का साथ भी मिल गया है।

श्वेता की पोस्ट के बाद बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन, कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा, सूरज पंचोली, सिद्धांत चतुर्वेदी, जरीन खान और संजना सांघी ने उनका समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर #CBIForSSR लिखा। कंगना रनोट और अंकिता लोखंडे ने इस मांग को लेकर एक-एक वीडियो शेयर किया।

वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, #cbiforSSR

कृति सेनन बोलीं- सबको सच जानने का हक

फिल्म 'राब्ता' में सुशांत की को-स्टार रहीं कृति सेनन ने लिखा, 'मैं प्रार्थना करती हूं कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाए... उनके परिजनों, उनके दोस्तों, फैंस और सभी चाहने वालों को सच जानने का हक है... मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करती हूं कि ये मामला CBI को मिल जाए। ताकि इसकी जांच सही मायनों में बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के परिवार को न्याय प्रदान करने के लिए हो सके। अब उनकी आत्मा को शांति मिल ही जाना चाहिए।'

सूरज पंचोली ने भी CBI जांच की मांग की

सूरज पंचोली ने इस मांग का समर्थन करते हुए लिखा, 'मैं वास्तव में प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि सुशांत के परिवार की मांग पूरी हो जाए। उन्हें वास्तव में अच्छे से CBI जांच की जरूरत है। वैसे ही ये उनके लिए एक लंबी लड़ाई बन चुकी है। उनके साथ-साथ पूरी दुनिया को भी ये जानने का पूरा हक है कि वास्तव में आखिर क्या हुआ था। #CBIForSSR'

इससे पहले दिशा सालियान की मौत मामले में सूरज पंचोली का नाम उछला था, हालांकि एक्टर ने इन आरोपों से इनकार करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

संजना ने लिखा- सच सामने आना चाहिए

सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' में उनकी को-स्टार रहीं संजना सांघी ने अभिनेता की बहन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारे लिए प्रार्थनाएं कभी खत्म नहीं रुकेंगी। न्याय, शांति और सच्चाई को सामने आना ही चाहिए। लगातार प्रार्थना कर रही हूं कि इन्हें सामने लाया जाएगा। यह परीक्षा असमान रूप से लंबी और कठिन रही है।' इसके आगे उन्होंने लिखा, 'पूरे परिवार को शक्ति और प्यार'।

परिणीति चोपड़ा ने भी मांगा न्याय

फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में सुशांत के साथ नजर आईं परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'केवल जिस चीज की जरूरत है, वो सच्चाई है। #JusticeForSSR'

कंगना रनोट ने शेयर किया था वीडियो

इस बारे में बताते हुए टीम कंगना ने लिखा, 'कंगना ने CBI जांच की मांग को लेकर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'संजय राउत के ये कहने के बाद कि उनकी जांच आखिरी चरण में है, कंगना रनोट #जस्टिस फोर सुशांत और #CBIForSSR के वैश्विक अभियान में शामिल हो गई हैं। हम सत्य के सिवाय और कुछ नहीं चाहते।'

अंकिता लोखंडे ने भी की यही मांग

##

बड़ी बहन ने शुरू किया अभियान

इससे पहले इसी मांग को लेकर सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा था, 'CBI जांच के लिए एक राष्ट्र के रूप में हम एकजुट खड़े हैं। निष्पक्ष जांच की मांग करना हमारा अधिकार है और हमें इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए कि सच सामने आना चाहिए। #CBIForSSR #Warriors4SSR #justiceforSushanthSinghRajput'

बोलीं- हमें सच्चाई जानने का पूरा हक

वीडियो में उन्होंने कहा, 'नमस्कार, मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं और मैं आप सभी से एकसाथ खड़े होने और सुशांत के लिए CBI जांच की मांग करने का अनुरोध करती हूं। हमें सच्चाई जानने का पूरा हक है। हम चाहते हैं कि सुशांत को न्याय मिले। नहीं तो हम कभी भी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाएंगे और ना ही कभी शांतिपूर्ण जीवन जी पाएंगे।'

आगे उन्होंने कहा, 'तहेदिल से आप सबसे रिक्वेस्ट है कि हम एकजुट होकर सीबीआई जांच की मांग करें। क्योंकि हमें सच जानने का हक है। धन्यवाद #CBIForSSR प्लीज।' इस वीडियो को उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Death Case: Varun Dhawan, Kriti Sanon, Kangana Ranaut, Ankita Lokhande, Parineeti Chopra and many more celebs demands CBI probe in Sushant Singh Rajput's death case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DKzcls

No comments