ये बैंक सीनियर सिटीजन को टैक्स सेविंग FD पर दे रहे 7% से ज्यादा ब्याज, अच्छे रिटर्न के साथ मिलेगा टैक्स छूट का लाभ
टैक्स सेविंग के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहद पॉपुलर ऑप्शन है। 5 साल वाली FD में निवेश पर आयकर कानून के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स की छूट ली जा सकती है। ऐसे में अगर आप अगर आप सीनियर सिटीजंस हैं या आप अपने पैरेंट्स के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं जहां निवेश करने पर आपको टैक्स सेविंग FD पर 7 फीसदी से ज्यादा मिलेगा।
IDFC फर्स्ट बैंक
यहां टैक्स-सेविंग FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज मिलता है। यानी अगर आप इस बैंक में 5 साल के लिए 1 लाख रुपए निवेश करने पर आपको 141,901 रुपए मिलेंगे।
यस बैंक
ये बैंक टैक्स-सेविंग FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज दे रहा है। यानी अगर आप इस बैंक में 5 साल के लिए 1 लाख रुपए निवेश करने पर आपको 141,901 रुपए मिलेंगे।
इंडसइंड बैंक
इसमें भी 5 साल की FD पर 7.25% ब्याज मिलता है। यानी अगर आप इस बैंक में 5 साल के लिए 1 लाख रुपए निवेश करने पर आपको 141,901 रुपए मिलेंगे।
RBL बैंक
ये बैंक भी टैक्स-सेविंग FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज दे रहा है। यानी अगर आप इस बैंक में 5 साल के लिए 1 लाख रुपए निवेश करने पर आपको 141,901 रुपए मिलेंगे।
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
ये बैंक टैक्स-सेविंग FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज दे रहा है। यानी अगर आप इस बैंक में 5 साल के लिए 1 लाख रुपए निवेश करने पर आपको 140,255 रुपए मिलेंगे।
क्या है सेक्शन 80C?
आयकर कानून का सेक्शन 80C दरअसल इनकम टैक्स कानून, 1961 का हिस्सा है। इसमें उन निवेश माध्यमों का उल्लेख है, जिनमें निवेश कर आयकर में छूट का दावा किया जा सकता है। कई लोग वित्त वर्ष खत्म होने से पहले टैक्स बचाने के लिए निवेश करना शुरू करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hyPexk
No comments