Breaking News

अब Paytm से 1 मिनट में चेक कर सकेंगे अपना सिबिल स्कोर, इसके लिए नहीं देना होगा कोई चार्ज

मोबाइल वॉलेट ऐप पेटीएम (Paytm) ने सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा लॉन्च की है। अब आप घर बैठे पेटीएम ऐप की मदद से फ्री में ही अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकेंगे। यूजर्स डिटेल में अपना क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं। इसके जरिए एक्टिव क्रेडिट कार्ड और लोन अकाउंट की क्रेडिट रिपोर्ट अब पेटीएम ऐप पर ही देख सकेंगे। हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे पेटीएम ऐप से अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं।


ऐसे चेक कर सकते हैं अपना क्रेडिट या सिबिल स्कोर

  • इसके लिए सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप में लॉगिन करना होगा। इसके बाद इस ऐप के होम स्क्रीन पर More icon पर टैप करना होगा।
  • इस आइकन पर टैप करने के बाद आपको पैन कार्ड नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरना होगा। इसके बाद इसे सबमिट करें।
  • अगर आप नये यूजर हैं तो प्रोफाइल वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी भी भेजा जाएगा।
  • इसे डालने के बाद आपका सिबिल स्कोर आपके सामने होगा।
  • यहां आप अपना क्रेडिट स्कोर देखने के अलावा इससे जुड़ी कई जरूरी जानकारियां भी मिलेंगी।


क्या है सिबिल स्कोर?
सिबिल स्कोर से पिछले कर्ज की जानकारी मिलती है। इसलिए बैंक से कर्ज और क्रेडिट कार्ड लेने के लिए अच्छा सिबिल स्कोर होना जरूरी होता है। नियमित कर्ज चुकाने से क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है। सिबिल स्कोर 300 से 900 अंकों के बीच होता है। अगर स्कोर 750 अंक या उससे ज्यादा होता है तब कर्ज मिलना आसान होता है। जितना अच्छा सिबिल स्कोर होता है, उतनी ही आसानी से कर्ज मिलता है। सिबिल स्कोर 24 महीने की क्रेडिट हिस्ट्री के हिसाब से बनता है।


सिबिल स्कोर सही रखने का क्या फायदा है?
सिबिल स्कोर से पिछले कर्ज की जानकारी मिलती है। इसलिए बैंक से कर्ज और क्रेडिट कार्ड लेने के लिए अच्छा सिबिल स्कोर होना जरूरी होता है। नियमित कर्ज चुकाने से क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है। जितना अच्छा सिबिल स्कोर होता है, उतनी ही आसानी से कर्ज मिलता है।


किस बात पर कितना निर्भर करता है सिबिल स्कोर?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसके जरिए एक्टिव क्रेडिट कार्ड और लोन अकाउंट की क्रेडिट रिपोर्ट अब पेटीएम ऐप पर ही देख सकेंगे


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gL5nzu

No comments