ऑफिस में अपनी टेबल पर और घर में पलंग के पास रखना चाहिए फेंगशुई का मुर्गा, इससे सकारात्मकता के साथ ही बढ़ता है आत्मविश्वास
फेंगशुई चीन का वास्तु है। ये विद्या भारत में भी प्रचलित है। इसमें पक्षियों को भी लकी माना गया है। फेंगशुई विशेषज्ञ शीला एम. बजाज के अनुसार फेंगशुई गैजेट्स घर में रखने से कई दोष दूर हो सकते हैं और इनके शुभ असर से हमारे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।
कड़ी मेहनत के बाद भी अगर सफलता नहीं मिल पा रही है तो फेंगशुई टिप्स काम आ सकती हैं। फेंगशुई में मुर्गा बहुत शुभ माना गया है। इसकी मूर्ति घर में या ऑफिस में रखी जा सकती है।
घर या कार्यस्थल में फेंगशुई मुर्गा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। फेंगशुई में इसे साहस, निर्भरता, आत्मनिर्णय और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है। ये सफलता दिलाने में मददगार होता है।
मुर्गे को काफी वफादार माना जाता है। ये हमारी सेहत, काम और रिलेशनशिप में आने वाली परेशानी पर नजर बनाए रखते हैं और उन्हें आप तक आने से पूरी तरह से रोकते हैं।
ऑफिस में इसे अपनी टेबल पर रखना चाहिए। यह आपको अन्य लोगों से ज्यादा लाभ दिलवा सकता है। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है।
घर में इसे पलंग के पास रखना चाहिए। इसके शुभ असर से परिवार में तालमेल बना रहता है। मन शांत रहता है और ये घर की सुंदरता भी बढ़ाता है।
जो लोग अपने शत्रुओं से परेशान हैं, उन्हें फेंगशुई मुर्गा घर में जरूर रखना चाहिए। इससे साहस बढ़ता है। अनजाना भय खत्म होता है। शत्रुओं की योजनाओं को विफल करने की शक्ति मिलती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/318obm7
No comments