Breaking News

नवरात्र में वैष्णो देवी दर्शन का बना रहे हैं प्लान तो IRCTC लेकर आया शानदार टूर पैकेज, सिर्फ 1930 रुपए में कर सकेंगे यात्रा

इस साल 17 अक्टूबर से नवरात्र की शुरुआत होगी। नवरात्र के कई लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी माता के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए 1 रात और 2 दिन का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। 'वैष्णो देवी दर्शन' नाम के इस टूर की शुरुआत कटरा (जम्मू) से होगी। हम आपको इस टूर पैकेज से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं।


इसमें क्या- क्या मिलेगा?
इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को एसी होटल में ठहराया जाएगा। साइट सीन के लिए यात्रियों को बस से ले जाया जाएगा। टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल रहेगा।


कितना देना होगा किराया?
अगर आप सिंगल इस टूर पर जाते हैं तो आपको 3380 रुपए, डबल शेयरिंग में 2030 रुपए प्रति व्यक्ति और अगर तीन लोग एक साथ जाते हैं तो 1930 रुपए प्रति व्यक्ति देना होंगे।
अगर आपके साथ 5 से 11 साल की उम्र का कोई बच्चा भी जाता है और आप उसके लिए अलग से बेड लेते हैं तो आपको 1000 रुपए और अगर अलग बेड नहीं लेते हैं तो आपको 7000 रुपए देने होंगे।


कैसे करा सकते हैं बुकिंग?
आप रिजर्वेशन काउंटर से या IRCTC की वेबसाइट से ऑनलाइन ही इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं। टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी या इसे ऑनलाइन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली से कतरा के लिए 15 अक्टूबर से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस
भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस फिर से शुरू करने का फैसला किया है। ये ट्रेन 15 अक्टूबर से फिर से चलाई जाएगी। ये ट्रेन संख्या 22439/22440 के तहत चलाई जाएगी। नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को देखते हुए इस ट्रेन को शुरू करने का फैसला लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आप रिजर्वेशन काउंटर से या IRCTC की वेबसाइट से ऑनलाइन ही इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nOeUJY

No comments