Breaking News

पड़ोसी लड़की ने कहा- बाबर ने 10 साल यौन शोषण किया, प्रेग्नेंट हुई तो मारपीट की

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पर यौन और शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। पाकिस्तान की ही एक लड़की ने बाबर पर ये आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान न्यूज चैनल '24 न्यूज HD' से बात करते हुए पीड़ित ने बताया कि बाबर ने 10 साल तक उनका यौन शोषण किया। पीड़ित ने बाबर पर उन्हें शादी का झांसा देकर प्रेग्नेंट करने और मारपीट का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित ने '24 न्यूज HD' से बात करते हुए कहा, 'बाबर और मैं एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हम एक ही मोहल्ले में रहते थे। उन्होंने मुझे प्रपोज किया था और मैंने उसे स्वीकार कर लिया था। उस वक्त उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया था।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीड़िता ने बाबर पर उन्हें शादी का झांसा देकर प्रेग्नेंट करने और मारपीट का भी आरोप लगाया। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mj3DQE

No comments