Breaking News

गोल्ड ईटीएफ में अक्टूबर में आया 384 करोड़ रुपए का निवेश, जुलाई के बाद से घटा इन्वेस्टमेंट

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अक्टूबर महीने में इसमें लोगों ने 384.2 करोड़ रुपए का निवेश किया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के मुताबिक इस साल अब तक कुल 6,341.2 करोड़ रुपए का निवेश आया है। इससे पहले सितंबर में 597.3 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ग्राहकों को दिया तोहफा, लोन की ब्याज दरों में कटौती की
किस महीने में आया कितना निवेश?

महीना निवेश (करोड़ रु.)
जनवरी 202
फरवरी 1,483
मार्च 195
अप्रैल 731
मई 815
जून 494
जुलाई 921
अगस्त 908


जुलाई-सितंबर तिमाही में आया 2,400 करोड़ रुपए का निवेश
सितंबर तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में 2,400 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश हुआ है। एएमएफआई के अनुसार, पिछले साल की समान तिमाही में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ में 172 करोड़ रुपए का निवेश आया था।

PF अकाउंट पर ज्यादा ब्याज के साथ ही मिलते हैं कई फायदे, मिलता है 6 लाख का मुक्त इंश्योरेंस
गोल्ड ईटीएफ में कैसे करें निवेश?

सोने को शेयरों की तरह खरीदने की सुविधा को गोल्ड ईटीएफ कहते हैं। यह म्यूचुअल फंड की स्कीम है। ये एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड हैं जिन्हें स्टॉक एक्सचेंजों पर खरीदा और बेचा जा सकता है। गोल्ड ईटीएफ स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड होता है। यह फंड फिजिकल गोल्ड में निवेश करता है। यह काफी लिक्विड निवेश है, क्योंकि निवेशक इसे एक्सचेंज पर कभी भी कारोबार अवधि के दौरान बेच सकता है। एक्सचेंज पर ईटीएफ फिजिकल गोल्ड के मार्केट प्राइस पर ट्रेड करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सितंबर तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में 2,400 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश हुआ है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36omFy3

No comments