हिंदू कैलेंडर के मुताबिक 9 से 15 नवंबर के बीच रहेंगे धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े पर्व
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नवंबर के दूसरे हफ्ते में 6 दिन व्रत और त्योहार रहेंगे। इस सप्ताह 11 से 15 नवंबर तक रमा एकादशी, गौवत्स द्वादशी, धनतेरस, रूप चतुर्दशी और दीपावली पर्व रहेंगे। वहीं, सप्ताह के आखिरी दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी। इस सप्ताह हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इनके साथ ही दीपावली से पहले की जाने वाली खरीदारी के लिए 13 तारीख को छोड़कर हर दिन शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, दीपावली पर बाल दिवस और पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती भी रहेगी। ज्योतिषीय नजरिये से भी ये हफ्ता खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह दीपावली के दिन ही मंगल ग्रह मीन राशि में मार्गी हो जाएगा। इस ग्रह की चाल में बदलाव होना कई लोगों के लिए शुभ रहेगा।
9 से 15 नवंबर तक का पंचांग
9 नवंबर, सोमवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, नवमी
10 नवंबर, मंगलवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, दशमी
11 नवंबर, बुधवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, एकादशी, रमा एकादशी व्रत
12 नवंबर, गुरुवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, द्वादशी, गौवत्स द्वादशी व्रत
13 नवंबर, शुक्रवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, त्रयोदशी, धनतेरस
14 नवंबर, शनिवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, चतुर्दशी और अमावस्या, रूप चतुर्दशी और दीपावली
15 नवंबर, रविवार - कार्तिक शुक्लपक्ष, प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा
ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह
9 नवंबर, सोमवार - सोमवार और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग ।
10 नवंबर, मंगलवार - एंद्र योग के साथ ही मंगलवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग।
11 नवंबर, बुधवार - वर्धमान और महालक्ष्मी योग का शुभ संयोग।
12 नवंबर, गुरुवार - प्रदोष और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग।
14 नवंबर, शनिवार - दीपावली महापर्व, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से रात करीब 8 बजे तक रहेगा। मीन राशि में मंगल मार्गी होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p5Xvx3
No comments