अपनी फेमस वॉक के साथ आखिरी बार रिंग में नजर आए, रॉक और जॉनसिना ने कहा- थैंक यू
वेटरन अमेरिकी रेसलर और WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर ने रविवार को रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। वे रविवार को वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) सरवाइवर सीरीज 2020 में आखिरी बार रिंग में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी फेमस वॉक के साथ एंट्री ली। 22 नवंबर को 1990 को डेब्यू करने वाले अंडरटेकर ने 22 नवंबर को ही WWE से अलविदा कहा।
WWE ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा गया कि रिंग में मेरा वक्त खत्म हो चुका है, अब अंडरटेकर को अलविदा कहिए। इस दौरान WWE लीजेंड ट्रिपल एच, शॉन मिकैल्स, रिक फ्लेयर और केन भी मौजूद रहे। इन्होंने अंडरटेकर को उनके 30 साल के करियर के लिए थैंक यू कहा।
##1990 में किया था डेब्यू
अंडरटेकर ने 22 नवंबर 1990 को सरवाइवर सीरीज के जरिए WWE में अपना डेब्यू किया था। अंडरटेकर ने 7 बार WWE चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपनी रिंग वॉक के जरिए अपनी अलग पहचान भी बनाई।
अप्रैल में खेला था आखिरी मैच
55 साल के अंडरटेकर ने WWE में अपना आखिरी मुकाबला रेसलमेनिया 36 में AJ स्टाइल्स के बीच खेला था, जिसमें डेडमैन नाम से मशहूर अंडरटेकर ने जीत हासिल की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l2U8nm
No comments