Breaking News

एमडब्ल्यूपी एक्ट के साथ लेना चाहिए लाइफ इंश्योरेंस, इससे आपके परिवार को ही मिलेगा क्लेम का पूरा पैसा

कोरोना महामारी के दौरान देश में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में अगर आप भी टर्म इंश्योरेंस (लाइफ इंश्योरेंस) लेने का प्लान बना रहे हैं तो इसे एमडब्ल्यूपी एक्ट के साथ लेना चाहिए। इससे आपके इंश्योरेंस कवर का पैसा आपकी फैमिली को ही मिलता है। ये पैसे पर किसी और का हक नहीं होता। आज हम आपको एमडब्ल्यूपी एक्ट के बारे में बता रहे हैं।


एमडब्ल्यूपी एक्ट क्या है?
यह भी हो सकता है कि बीमा का पैसा किसी रिश्तेदार को या पति ने जहां से लोन या उधार लिया हो, उसे मिल जाए। इन स्थितियों से बचने के लिए पुरुष बीमाधारक को 'मैरिड वुमन्स प्रॉपर्टी एक्ट, 1874 (एमडब्ल्यूपी एक्ट) के तहत टर्म इंश्योरेंस प्लान लेना चाहिए। एमडब्ल्यूपी एक्ट के तहत ली गई टर्म पॉलिसी को ट्रस्ट माना जाता है। पॉलिसी की लाभ राशि पर केवल ट्रस्टियों का ही अधिकार होता है। डेथ क्लेम होने की स्थिति में पॉलिसी से प्राप्त पैसा ट्रस्ट को मिलता है, जिसे ट्रस्टी ही क्लेम कर सकता है। इसे कोई क्रेडिटर या रिश्तेदार क्लेम नहीं कर सकता। ट्रस्ट पत्नी और/या बच्चों के लिए ही क्लेम राशि को सुरक्षित रखता है। एमडब्लूपी का फायदा हर तरह की जीवन बीमा पॉलिसी पर मिलता है।

अगर आप भी हैं सेल्फ एंप्लॉयड, तो आपके लिए बहुत जरूरी है टर्म इंश्योरेंस; ये आपके बाद भी आपके परिवार को देगा वित्तीय सुरक्षा
इस तरह की पॉलिसी कौन खरीद सकता है?

इस तरह की बीमा पॉलिसी को सिर्फ शादीशुदा व्यक्ति ही खरीद सकता है। बीमा पॉलिसी की लाभार्थी उसकी पत्नी और/या उनके बच्चे होने चाहिए। अगर महिला तलाकशुदा या विधवा है तब भी वह एडब्ल्यूपी एडेंडम के साथ बीमा पॉलिसी खरीद सकती है। कोई शादीशुदा महिला भी इस तरह की बीमा पॉलिसी खरीद सकती है, जिसमें लाभार्थी उसके बच्चे हो सकते हैं।


इसके लिए कितने ट्रस्टी बनाने होते हैं?
इसमें सिर्फ एक ट्रस्टी को भी नियुक्त किया जा सकता है। इस मामले में बीमा पॉलिसी की रकम ट्रस्टी को मिल जाएगी जिसका उपयोग वह लाभार्थी के फायदे के लिए कर सकता है।

टर्म इंश्योरेंस प्लान में भी मिलता है मैच्योरिटी बेनीफिट, बीमा कराने से पहले जान लें रेग्युलर टर्म प्लान और रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान में कौन सा है बेहतर
एमडब्ल्यूपी एक्ट के तहत कैसे ले सकते हैं पॉलिसी?

  • कोई भी किसी भी कंपनी का टर्म इंश्योरेंस ले सकता है, साथ ही एमडब्ल्यूपी एक्ट के तहत ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लानिंग भी की जा सकती है। जब पति या आपके परिवार में कोई भी प्लान खरीदने के लिए फॉर्म भरे तो उसमें यह सवाल देखे: मैं मैरिड वुमन्स प्रॉपर्टी एक्ट (1874) के तहत यह पॉलिसी खरीदना चाहता हूं।
  • इस सवाल के जवाब में 'हां' चुनें। इसके बाद बेनिफिशियरी या ट्रस्टी की जानकारियां देनी होंगी। जैसे नाम, संबंध, जन्मतिथि, लाभ के हिस्से का प्रतिशत आदि। पति इसमें अपनी पत्नी, बच्चों के नाम दे सकता है। एक साथ कई लाभार्थी जोड़े जा सकते हैं।
  • बीमा की पॉलिसी जो किसी शादीशुदा पुरुष ने अपने जीवन पर ली है, उसका लाभ उसकी पत्नी और बच्चों या उनमें से किसी भी एक को मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। इनके अलावा पति के किसी भी क्रेडिटर (लोन या उधार देने वाले) का इसपर कोई अधिकार नहीं होगा।' यानी इस एक्ट के तहत पति के बीमा के ट्रस्टी उसकी पत्नी और बच्चे ही होते हैं।


किन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है एमडब्ल्यूपी एक्ट?
ऐसे बिजनेसमैन और सैलेरी पाने वाले लोग जिनके ऊपर लोन या अन्य देनदारियां हैं। ऐसे लोग जो अपनी पत्नी और बच्चों को ऐसे क्रेडिटर्स/रिश्तेदारों से बचाना चाहते हैं जिनकी मंशा धोखा देने वाली हो सकती है। टर्म लाइफ इंश्योरेंस से मिलने वाली राशि बड़ी हो सकती है, जो पति के न रहने पर परिवार का भविष्य बचा सकती है। इसलिए एमडब्ल्यूपी एक्ट के तहत टर्म लाइफ इंश्योरेंस लेना हर किसी के लिए एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस तरह की बीमा पॉलिसी को सिर्फ शादीशुदा व्यक्ति ही खरीद सकता है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jZ3Kis

No comments