Breaking News

11 दिसंबर की सुबह से शुक्र वृश्चिक राशि में, सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

शुक्रवार, 11 दिसंबर की सुबह शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। ये ग्रह तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। 4 जनवरी तक ये ग्रह इसी राशि में रहेगा। शुक्र ग्रह की शुभ-अशुभ स्थिति का असर खासतौर पर वैवाहिक जीवन पर भी होता है। इस ग्रह के अशुभ असर को दूर करने के लिए शिवजी की पूजा करनी चाहिए। दूध का दान करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए शुक्र के राशि परिवर्तन का असर कैसा हो सकता है...

मेष - इस राशि के लिए शुक्र की स्थिति अशुभ रहने वाली है। इन लोगों सतर्क रहकर काम करना होगा, अन्यथा हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सोच-समझकर निर्णय लें।

वृष - भाग्य वृद्धि का समय है। शुक्र आपके लिए सफलता लेकर आ रहा है। धन संबंधी कामों में लाभ के साथ मान-सम्मान भी मिलेगा। सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन - इन लोगों के लिए कार्य की अधिकता रहेगी। कम समय में ज्यादा काम करना होगा। लेकिन, धन मिलने के योग भी बनेंगे।

कर्क- आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। किसी करीबी व्यक्ति की मदद से बड़ा काम अभी पूरा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

सिंह- खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। इस राशि के लिए समय थोड़ा विपरीत रह सकता है। वरिष्ठ लोगों से परामर्श लेकर आगे बढ़ें।

कन्या - पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। अपने सभी काम बहुत अच्छी तरह कर पाएंगे। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।

तुला - धन संचय बढ़ेगा। पुराने समय से अटके काम अब पूरे होने लगेंगे। आपके लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। विवाह में आ रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं।

वृश्चिक - तनाव में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं हैं। अधिक चिंता न करें। अपना काम ईमानदारी से करें, मन शांत रखें। मानसिक तनाव की वजह से परेशानियां ज्यादा बढ़ सकती हैं।

धनु - इस राशि के लिए पैसों की कमी होने के योग हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आय से अधिक खर्च होने से परेशानियां बढ़ेंगी। नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है।

मकर- आपके लिए समय अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे कर पाएंगे। पैसों से जुड़ी बाधाएं खत्म हो सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं में जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ - इन लोगों को पिता की ओर से सहयोग मिलेगा। मित्रों की वजह से आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा।

मीन - इस राशि के लिए शुक्र की स्थिति शुभ रहने वाली है। उल्लेखनीय काम कर पाएंगे। अभी किए गए कामों से भविष्य में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
shukra ka rashifal, venus in scorpio, shukra ka rashi parivartan, shukra vrichik rashi me, effects of venus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lXAKZd

No comments