Breaking News

न्यूजीलैंड हेल्थ मिनिस्ट्री ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों को ट्रेनिंग की मंजूरी देने से किया इंकार

पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है। इसके 10 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। न्यूजीलैंड हेल्थ मिनिस्ट्री ने संक्रमित खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की मंजूरी देने से इंकार कर दिया है। सभी खिलाड़ी क्राइस्टचर्च के होटल में ही आइसोलेट हैं। पाकिस्तान की टीम 23 नवंबर को न्यूजीलैंड पहुंची थी।

न्यूजीलैंड हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ ने आइसोलेट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने की मंजूरी नहीं देने का फैसला किया है। वे 14 दिन की आईसोलेट पीरियड पूरा करने के बाद ही टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ एशले ब्लूमफील्ड ने कहा,” टीम में संक्रमण बढ़ने की अशंका को देखते हुए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने मंजूरी नहीं देने का फैसला किया गया है। हम किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।”

पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल

पाकिस्तान की टीम 3 टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलना है। पहला टी-20 18 दिसंबर, दूसरा 20 दिसंबर और तीसरा टी-20 22 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं, पहला टेस्ट 26 दिसंबर से माउंट मॉउंगनुई और दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान की टीम 23 नवंबर को न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची थी। अब तक 10 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33FPCFa

No comments