Breaking News

राजू श्रीवास्तव और उनके दो सहयोगियों को मिली जान से मारने की धमकी, कॉमेडियन ने गृहमंत्री से की सुरक्षा की अपील

कॉमेडियन और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के प्रमुख राजू श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी मिली है। न सिर्फ राजू बल्कि उनके सलाहकार अजित सक्सेना और पीआरओ गर्वित नारंग को भी धमकी भरे फोन कॉल्स आए हैं। इसके बाद राजू ने गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है।

बकौल राजू ये पहला मौका नहीं है जब उन्हें इस तरह की धमकी मिली है। करीब 7 साल पहले भी राजू को कराची और दुबई से धमकी भरे कॉल्स आते रहे हैं। उस वक्त भी उन्होंने इन फोन कॉल्स को लेकर महाराष्ट्र पुलिस में FIR की थी।

इसलिए मिल रहीं धमकियां
राजू ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे यूपी के माफिया और अवैध निर्माण करने वालों और भारत के पाकिस्तान के खिलाफ कड़े रुख के बारे में बात कर रहे हैं। यही कारण है कि उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और बच्चों को भी धमकी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raju Srivastava and two of his associates received death threats


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mZmL5I

No comments