पाकिस्तानी पेसर ने कहा- PCB ने मुझे मेंटली टॉर्चर किया, उनका मुझ पर कोई एहसान नहीं
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने बुधवार को इसकी घोषणा की। क्रिकेट छोड़ने के साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर उन्हें मेंटली टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया। आमिर ने कहा, मैं मौजूदा टीम मैनेजमेंट के अंदर नहीं खेल सकता और अनिश्चितकालीन ब्रेक ले रहा हूं।
मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर 259 विकेट अपने नाम किए। अपनी स्विंग गेंदबाजी के आमिर काफी मशहूर रहे और बड़े से बड़े बल्लेबाजों को उन्होंने घुटने टेकने पर मजबूर किया। वनडे में 30 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 44 रन देकर एक पारी में 6 विकेट झटके। तीनों ही फॉर्मेट में उनका इकॉनमी काफी अच्छा रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3amNoPg
No comments