Breaking News

अब 27 जनवरी तक धनु राशि में रहेगा शुक्र, 6 राशियों के लिए शुभ समय

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को कला, सौंदर्य, भौतिक सुख-समृद्धि और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। अब ये वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में आ गया है। यहां 27 जनवरी तक रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक इस ग्रह की चाल में बदलाव होने मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर इसका मिला-जुला असर रहेगा। इनके अलावा वृष और कर्क राशि वाले लोगों पर शुक्र का अशुभ असर पड़ सकता है। इन राशियों के लोगों को सेहत और पैसों से संबंधित परेशानी हो सकती है।

12 राशियों पर शुक्र का शुभ-अशुभ असर

6 राशियों पर शुभ असर
मेष: शुक्र आपकी राशि से नवम भाव में प्रवेश करेंगे। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना। शुक्र पर्यटन, मित्रों का साथ, परिवार में कोई कार्यक्रम का कारक बन सकता है।
मिथुन: शुक्र का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार में उन्नति होगी।
सिंह: शुक्र का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। प्रेम जीवन के लिए यह अवधि अति उत्तम होगी। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।
तुला: शुक्र का गोचर आपके तृतीय भाव में पराक्रम और शौर्य को बढ़ाएगा। इस अवधि में प्रयासों में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का योग।
वृश्चिक: दूसरे भाव में शुक्र आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
धनु: इस दौरान मित्रों का साथ मिलेगा, उनके साथ समय व्यतीत करने का अच्छा अवसर मिलेगा। विवाह का योग भी शुक्र बना सकते हैं।

2 राशियों के लिए अशुभ
वृष: शुक्र का गोचर राशि से अष्टम भाव में होगा। यहां यह गोचर आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं होगा। सेहत से जुड़ी परेशानी रह सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
कर्क: शुक्र का गोचर आपकी राशि से षष्ठम भाव में होगा। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। शत्रु आपकी राह में बाधा पहुंचा सकते हैं।

4 राशियों पर रहेगा मिला-जुला असर
कन्या: चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर चल-अचल संपत्ति में वृद्धि करेगा। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पदोन्नति के योग हैं।
मकर: शुक्र का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा। घूमने-फिरने का पूरा आनंद लेंगे किंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कई बार आपका कार्य होते होते रुक जाएगा
कुंभ: शुक्र का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। लाभ में शुक्र का गोचर आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना।
मीन: दशम भाव में शुक्र का गोचर कार्यक्षेत्र मददगार होगा, लेकिन बाधाएं भी आएंगी। सरकारी सेवा के लिए आवेदन करना अच्छा रहेगा। घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jyotish/Astrology 4th January To 27th January 2021 Rashi Parivartan Update | Shukra In sagittarius, Shukra Grah Venus Planet In Dhanu Rashi - effects and impacts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b9ovXC

No comments