इस महीने 3 ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, शनि और मंगल रहेंगे अपनी ही राशि में
जनवरी में सिर्फ 3 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार इस महीने सूर्य, बुध और शुक्र ही राशि बदलेंगे। इनके अलावा मंगल, बृहस्पति, शनि और राहु-केतु का राशि परिवर्तन नहीं होगा। वहीं, चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इन ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इन सितारों के प्रभाव से कुछ लोगों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। सूर्य, बुध और शुक्र के कारण कई लोगों की आर्थिक स्थिति और रोजमर्रा के कामों में उतार-चढ़ाव भी आएंगे।
ज्योतिषाचार्य पं. मिश्र के मुताबिक सभी राशियों पर ग्रह-स्थिति का असर
सूर्य ग्रह का असर शरीर में पेट, आंखें, दिल, चेहरे और हड्डियों पर होता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से सिरदर्द, बुखार और दिल की बीमारियां होती हैं। इसके शुभ प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है। सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है। इस ग्रह के प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की भी मिलती है।
बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से शिक्षा, गणित, लेन-देन, निवेश और बिजनेस में फायदा मिलता है। इसके प्रभाव से फायदेमंद योजनाएं बनती हैं। इसके साथ ही शरीर में बुध का असर स्किन और आवाज पर पड़ता है। बुध के शुभ प्रभाव से इंसान चतुर बनता है। बुध के अशुभ प्रभाव से इन्हीं मामलों में नुकसान होता है।
शुक्र ग्रह का प्रभाव इनकम, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है। इस ग्रह के कारण विवाह, पत्नी, अपोजिट जेंडर और यौन सुख संबंधी मामलों में शुभ-अशुभ बदलाव देखने को मिलते हैं। शरीर में शुक्र का प्रभाव प्राइवेट पार्ट्स पर पड़ता है। इसके अशुभ प्रभाव से खांसी और कमर के निचले हिस्सों में बीमारी होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LmsSnt
No comments