सूर्य और पृथ्वी के बीच साल में सबसे कम दूरी आज, 6 जुलाई को ये दूरी हो जाएगी सबसे ज्यादा
शनिवार, 2 जनवरी को बहुत खास खगोलीय घटना हो रही है। आज सूर्य और पृथ्वी की दूरी साल 2021 में सबसे कम रहेगी। सूर्य पृथ्वी के पास रहेगा, लेकिन पृथ्वी अपनी कक्षा पर झुकी हुई है, इस वजह से उत्तरी भाग में अधिक ठंड रहेगी। इसके बाद दोनों ग्रहों के बीच की दूरी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी और 6 जुलाई को इनके बीच की दूरी अधिकतम हो जाएगी।
भोपाल की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया 2 जनवरी को सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी 14,70,93,163 किमी रहेगी। ये इस साल की सबसे कम दूरी है। इसके बाद इन ग्रहों का फासला बढ़ने लगेगा और 6 जुलाई को पृथ्वी से सूर्य 15,21,00,527 किमी दूर रहेगा।
ग्रहों के बीच की दूरी क्यों घटती-बढ़ती है?
पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा अंडाकार पथ में करती है। इस कारण साल में एक बार ये दूरी सबसे कम और एक बार सबसे ज्यादा हो जाती है। पृथ्वी की कक्षा के कारण दोनों ग्रहों के बीच की दूरी कम या ज्यादा होने की कोई तय तारीख नहीं होती है। हर 58 साल में इस घटना की दिनांक बदल जाती है। 1246 में पृथ्वी 21 दिसंबर को जब साल का सबसे छोटा दिन होता है, तब पृथ्वी सूर्य के इतनी पास पहुंचती थी। भविष्य में लगभग 4 हजार साल बाद 6430 में ये घटना हर साल 21 मार्च को हुआ करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hC3dU4
No comments