Breaking News

दिल्ली से मुंबई और कोलकाता रूट पर चलने वाली ट्रेनों कर बढ़ेगी रफ्तार, 10 घंटे का होगा सफर

यूटिलिटी डेस्क. दिल्ली-मुंबई-कोलकाता रूट पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार में जल्द ही इजाफा होगा। यात्रियों का समय बचाने के लिए रेलवे मंत्रालय ने यह कदम उठाया है इसके लिए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर भी अपग्रेड कर रही है। योजना के तहत नई दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ेगी। रेलवे के अनुसार स्पीड में बढ़ने के बाद सफर के पूरा होने के समय में करीब 5 घंटे कम लगेंगे। आपको बता दें कि फिलहालराजधानी ट्रेन से नई दिल्ली से मुंबई जाने में 15 घंटे 30 मिनट लगते हैं। यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।वहीं दिल्ली से कोलकाता के हावड़ा जाने में अभी17 घंटे का समय लगताहै।

  1. सरकार दिल्ली-मुंबई के रूट के इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव पर 6,806 रुपए तक खर्च करने वाली है। वहीं, दिल्ली-कोलकाता के रूट पर सरकार 6,685 करोड़ रुपए खर्च करेगी। दिल्ली-हावड़ा के रूट में ही कानपुर-लखनऊ के रूट को भी शामिल किया जाएगा यानी इस रूट के इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बदलाव किया जाएगा।

  2. लखनऊ और नई दिल्ली के बीच चलने वाली आईआरसीटीसी की तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत 4 अक्टूबर से होगी। इस ट्रेन को 4 अक्टूबर को योगी आदित्यनाथ लखनऊ में हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन की कामर्शियल रनिंग 5 अक्टूबर से शुरू होगी।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nn0buP

No comments