लांस क्लूजनर बने अफगानिस्तान टीम के नए हेड कोच, विंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले संभालेंगे जिम्मेदारी
खेल डेस्क. पूर्वदक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर लांस क्लूजनर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बन गए हैं। वे वेस्ट इंडीज के फिल सिमंस की जगह लेंगे, जिनका 18 महीने का कार्यकाल इस साल हुए आईसीसी विश्वकप के बाद खत्म हो गया था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कोच पद के लिए 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन मिले थे, जिनमें से क्लूजनर को फाइनल किया गया। वे नवंबर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसीबी (अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के सीईओ लुत्फुल्लाह स्टानिकजई ने कहा कि 'लांस क्लूजनर क्रिकेट की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। एक खिलाड़ी और कोच के रूप में उनके विशाल अनुभव का फायदा हमारे खिलाड़ियों को मिलेगा, इससे अच्छी बात कुछ नहीं हो सकती।'
क्लूजनर ने कहा, बेहद उत्साहित हूं
अपनी नियुक्ति के बाद क्लूजनर ने कहा, 'मैं विश्व क्रिकेट की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं के साथ काम करने का अवसर पाकर बेहद उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अफगानिस्तान की टीम के निडर खेल को हर कोई जानता है। मुझे पूरा विश्वास है कि थोड़ी सी कड़ी मेहनत करते हुए हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बन सकते हैं। मैं सचमुच अफगानिस्तान टीम के साथ काम करने और उनके क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जाने में मदद करने को लेकर उत्साहित हूं।'
कई टीमों के लिए निभा चुके कोच की जिम्मेदारी
लांस क्लूजनर लेवल-4 सर्टिफाइड कोच हैं, जिन्हें क्रिकेट कोचिंग का लंबा अनुभव है। वे जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बैटिंग कोच रह चुके हैं, इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टीम डॉल्फिन्स के हेड कोच, दक्षिण अफ्रीका नेशनल एकेडमी में कंसल्टेंट और आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं।
क्लूजनर के पास417 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव
अपने क्रिकेट करियर में लांस क्लूजनर की पहचान एक ऑलराउंडर के तौर पर थी, जो कभी भी मैच को पलटने की क्षमता रखते थे। 1999 में हुए विश्वकप में उनका बल्ला जमकर चला था। उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर 1996 से 2004 के बीच रहा, जिसमें उन्होंने कुल 417 मैच (49 टेस्ट और 171 वनडे) खेले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2npjVhn
No comments