Breaking News

इस सीजन का फाइनल रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में होगा, 2022 में म्यूनिख और 2023 में लंदन मेजबानी करेगा

खेल डेस्क. चैम्पियंस लीग के मौजूदा सीजन (2019-20) का फाइनल में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित गेजप्रोम एरीना में खेला जाएगा। यूईएफए कार्यकारी समिति ने मंगलवार रात को इसकी घोषणा की। 2022 में होने वाले फाइनल मुकाबले की मेजबानी जर्मनी के म्यूनिख (एलियांज एरीन) करेगा। वहीं, 2023 का खिताबी मुकाबला इंग्लैंड के लंदन (वेम्बली स्टेडियम) में होगा। रूस दूसरी बार चैम्पियंस लीग के फाइनल की मेजबानी करेगा। पिछली बार 2008 में मॉस्को के लुझनिकी स्टेडियम में मैनचेस्टर यूनाइटेड और चेल्सी के बीच फाइनल हुआ था। तब यूनाइटेड पेनल्टी शूटआउट में जीता था।

एलियांज एरीना में 7 साल बाद फाइनल खेला जाएगा। पिछली बार 2012 में चेल्सी और बायर्न म्यूनिख के बीच हुए खिताबी मुकाबले में चेल्सी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, वेम्बली स्टेडियम में तीसरी बार चैम्पियंस लीग का फाइनल होगा। इससे पहले 2011 और 2013 में इस स्टेडियम में खिताबी मुकाबला हुआ था। वेम्बली ने 1963, 1968, 1971, 1978 और 1992 में भी मेजबानी की थी, लेकिन तब इस टूर्नामेंट को यूरोपियन कप कहा जाता था।

## ##

यूरोपा लीग 2021 का फाइनल स्पेन के सेविला में होगा
यूईएफए ने कहा कि यूरोपा लीग 2021 का फाइनल स्पेन के सेविला स्थित रेमॉन सांचेज पिजजुआन स्टेडियम में होगा। यूरोपा कॉनफ्रेंस कप की शुरुआत 2021 में होगी। इसके मुकाबले हर गुरुवार को सेंट्रल यूरोपियन टाइम (सीईटी) के अनुसार शाम 6:45 और रात 9:00 बजे से खेले जाएंगे। चैम्पिंयस लीग का फाइनल पिछली बार स्पेन के मैड्रिड स्थित होमग्राउंड वांद्रा मेट्रोपोलितानो स्टेडियम पर खेला गया था। तब लिवरपूल ने टॉटेनहैम हॉटस्पर को हराया था।

##

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गेजप्रोम एरीना, सेंट पीटर्सबर्ग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lyKrEk

No comments