Breaking News

दिल्ली में 23.90 रुपए किलो प्याज बेचेगी सरकार

यूटिलिटी डेस्क/नई दिल्ली. प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने दिल्ली सरकार 23.90 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज बेचेगा। इसके तहत एक व्यक्ति को पांच किलो प्याज मिलेंगे। इसके लिए किसी तरह के पहचान पत्र की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ''सरकार दिल्ली के नागरिकों के लिए प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी और यह भी देखेगी कि यह उचित दर की राशन की 400 दुकानों पर भी उपलब्ध रहे। फिलहाल राजधानी में प्याज के दाम 60-80 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं।

  1. दिल्ली सरकार 400 राशन दुकानों में प्याज रखेगी। इसके साथ ही लोगों के लिए 70 वैन की व्यवस्था की गई है जिसके जरिए सरकार प्याज बेचेगी। जब तक प्याज के दाम बाजार में स्थिर नहीं हो जाते हैं तब तक केजरीवाल सरकार प्याज बेचेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अभी ये योजना 5 दिन के लिए है लेकिन जब तक प्याज के दाम बाज़ार में कम या स्थिर नहीं हो जाते तब तक दिल्ली सरकार प्याज बेचती रहेगी।

  2. केंद्र सरकार से दिल्ली सरकार को प्याज 15.60 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है। अन्य मद में (बेचने वाले का कमीशन) 4 रुपए प्रति किलो अतिरिक्त ख़र्च करने के बाद दिल्ली सरकार को प्याज 19.60 रुपए प्रति किलो पड़ रही है। इसके डिस्ट्रीब्यूशन का खर्च इसमें शामिल नहीं है। दिल्ली वालों को अच्छी क्वालिटी की प्याज मिल सके इसके लिए दिल्ली सरकार से दो अधिकारियों की टीम को नासिक भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सरकार प्याज की कालाबाजारी पर भी कार्रवाई कर रही है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2o4eip9

No comments